'सिंघम' की एक दहाड़ और फिल्म सुपरहिट..अजय देवगन की टक्कर में कोई नहीं!
अजय देवगन कुछ भी कर लें फिल्म तो हिट होनी ही है लेकिन अगर अजय देवगन पुलिस के रोल में आ जाएं तो बस समझो फैन्स की लग गई जैकपॉट। दरअसल अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म सिंघम रिलीज हुए आज 5 साल हो गए। फिल्म तो सुपरहिट थी ही साथ ही अजय देवगन की खासकर काफई तारीफ हुई।
फिल्म का सीक्वल भी आया था जिसमें करीना कपूर थीं और रोहित शेट्टी अब सिंघम 3 भी ला सकते हैं। फिल्म के लिए अजय देवगन को कई अवॉर्ड भी मिले थे।
[#RajniFever- आज किसी कपूर,खान और बच्चन नहीं चलेगी..क्योंकि आज है!]
सिंघम सुपरहिट होने के पीछे एक और कारण थी और वो थी कि फिल्म टिपिकल अजय देवगन टाइप की फिल्म थी जिसमें अजय देवगन के फैन्स के लिए हर मसाला था। एक्शन, अजय देवगन टाइप रोमांस, दमदार डॉयलग्स।
अगर रोहित शेट्टी सिंघम में अजय देवगन को छोड़कर किसी और स्टार को लेते तो क्या फिल्म इतनी हिट हो पाती। नहीं ना..कुछ फिल्में बस एक एक्टर के लिए होती है और सिंघम उनमें से एक थी। आगे की स्लाइड्स पर देखिए क्यों सिंघम में अजय देवगन को छोड़कर कोई और एक्टर उतने अच्छे नहीं लग सकते थे।


Click it and Unblock the Notifications