5 ऐसे मौके जब नेटिजन्स के ट्रोल का बुरी तरह से शिकार बनीं सोनम कपूर

बॉलीवुड की फैशन डीवा सोनम कपूर फिल्मों में भले ही कम नजर आती हो लेकिन अपने स्टाइल की वजह से वह हमेशा से चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही में सोनम ने अपने बेटे वायु को जन्म दिया। अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान सोनम कपूर पूरी तरह से फैशन वर्ल्ड में सक्रिय रही। उन्होंने कई मैटरनिटी फोटोशूट किए और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया। हालांकि सोनम की मैटरनिटी फोटोशूट को लोगों ने खूब पसंद किया और वुड बी मदर के ग्लैमरस लुक को लोगों ने खूब सराहा भी, लेकिन वोग मैगजीन के लिए किये अपने मेटरनिटी शूट की वजह से सोनम को ट्रोल भी होना पड़ा। सिर्फ इस फोटोशूट ही नहीं अपने एयरपोर्ट लुक और कुछ बयानों को लेकर भी सोनम कई बार ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं।
आइए आपको बताते हैं, उन मौकों के बारे में जब सोनम कपूर को बुरी तरह से ट्रोल किया गया

ट्रोलर्स ने कहा, फैशन के नाम पर कुछ भी :
बेटे के जन्म के 3 महीने बाद ही सोनम कपूर अपने वर्क मोड में वापस लौट आयी हैं। हाल ही में सोनम कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आयीं, जहां उन्होंने काफी यूनिक ड्रेस पहन रखा था। सोनम ने ब्राउन कलर की नी लेंथ ड्रेस के साथ लॉन्ग ओवरसाइज्ड जैकेट डाल रखा था। सोनम ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ब्लैक बूट्स पहने थे। हालांकि सोनम इस लुक में भी काफी स्टनिंग लग रही थी लेकिन नेटिजन्स को उनका यह लुक पसंद नहीं आया। इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और कहने लगे "फैशन के नाम पर कुछ भी।" किसी ने सोनम के इस ड्रेस को 'पर्दा' तो किसी ने इसे अपनी 'कार का कवर' करार दे दिया।

भड़के लोगों ने कहा, रणवीर सिंह से उधार मांगी ड्रेस :
इसी साल नवंबर में सोनम कपूर एक बार फिर से ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। अपने एयरपोर्ट लुक की वजह से सोनम कपूर को एक बार फिर से ट्रोल होना पड़ा। सोनम कपूर के ड्रेस को लेकर इंटरनेट यूजर्स ने खूब तंज कसा। दरअसल, सोनम ने ग्रीन कलर का एक अतरंगी ड्रेस पहन रखा था, जिसके ऊपर सोनम ने ब्लैक कलर का ओवरसाइज्ड कोर्ट डाला था। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए सोनम कपूर ने ब्लैक बूट्स और ब्लैक बैग को कैरी किया था। सोनम के इस ड्रेस पर इंटरनेट यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स करना शुरू कर दिया। यूजर्स ने सोनम के ड्रेस पर कमेंट करते हुए कहा, 'क्या रणवीर सिंह से ड्रेस उधार लिया है।'

बेटे के बिना जर्नी करने पर हुईं ट्रोल :
अक्टूबर में सोनम कपूर को मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। ब्लैक टॉप, पैंट और मैचिंग ब्लेजर में सोनम कपूर बॉस लेडी वाले वाइब्स दे रही थी। इस दौरान सोनम के साथ बेटा वायु नहीं था। बेटे वायु के बिना जर्नी करने की वजह से सोनम कपूर को नेटिजन्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने डिलीवरी के बाद सोनम के बढ़े वजन का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था।

मेटरनिटी शूट को लेकर किया गया ट्रोल :
सितंबर में सोनम कपूर 'वोग मैगजिन' के कवर पर नजर आयी थी। इस कवर पेज को सोनम ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। इस फोटो में सोनम कपूर बेहद ग्लैमरस दिख रही थी, लेकिन सोनम ने इस फोटोशूट के लिए बिना बटन वाली ओवरसाइज्ड शर्ट पहनी थी। इस वजह से नेटिजन्स ने सोनम कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। सोनम को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये न्यूड फोटोशूट करने से क्या इनका बच्चा सोने का पैदा होगा क्या?" एक अन्य ने लिखा था, "मैटरनिटी फोटोशूट के लिए सेमी न्यूड होना क्यों जरूरी है?"

पाकिस्तान पर बयान देकर सोनम हुईं ट्रोल :
भारत सरकार ने जब आर्टिकल 370 को खत्म किया था, तब सबके साथ सोनम कपूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर सोनम कपूर को खूब ट्रोल किया गया। एक इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर ने कहा था, "मुझे लगता है कि ये बहुत ही विवादित मुद्दा है। मेरा परिवार पाकिस्तान ने संबंध रखता है। मेरा परिवार आधा सिंधी और पेशावर से रहा है।" इसके बाद सोनम ने पाकिस्तान में अपनी फिल्म 'नीरजा' पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर कहा, "मुझे काफी दुख हुआ जब मेरी फिल्म को पाकिस्तान में नहीं दिखाया गया। पाकिस्तान में मेरे काफी फैंस और दो अच्छे दोस्त भी हैं।" सोनम के इस बयान के सामने आने के बाद ही उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। ट्रोलर्स ने उन्हें देशद्रोही तक बोल दिया। किसी ने उन्हें दोबारा पाकिस्तान जाने तो किसी ने उनसे कहा, "शर्म आनी चाहिए आपको।"


Click it and Unblock the Notifications











