..................... 5 superhit action performances of Deepika Padukone, now her next level will be seen in Atli's film - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण की 5 सुपरहिट एक्शन परफॉर्मेंसेज, अब अटली की फिल्म में दिखेगा उनका अगला लेवल

By Filmibeat Desk
deepika padukone

Deepika Padukone Action Movies- दीपिका पादुकोण आज के दौर में इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी एक्ट्रेस हैं, सिर्फ़ अपनी एक्टिंग के लिए नहीं, बल्कि अपने ज़बरदस्त बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के लिए भी।

उनकी पिछली तीन फ़िल्में पठान, जवान और कल्कि 2898 AD तीनों ने ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, जो उनकी स्टार पावर को साबित करता है।लेकिन फैंस को सबसे ज़्यादा हैरान कर रहा है उनका दमदार एक्शन अवतार।

चाहे वो खतरनाक स्टंट्स हों या इमोशन से भरे कॉम्बैट सीन दीपिका हर मूव में ग्रेस, पावर और परफेक्शन लेकर आती हैं। अब उन्होंने एटली और अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म AA22xA6 जॉइन कर ली है। 7 जून को मेकर्स ने एक स्पेशल वीडियो के साथ इसका ऐलान किया, जिसमें दीपिका का बीटीएस एक्शन अंदाज़ फैंस को पहले ही दीवाना बना चुका है। ऐसे में, यहां देखिए 5 फिल्में, जिन्होंने साबित किया कि दीपिका ही हैं बॉलीवुड की अल्टीमेट एक्शन क्वीन!

पठान

पठान में दीपिका पादुकोण ने रुबीना मोहसिन का रोल निभाया था, जो एक पूर्व ISI एजेंट है। शाहरुख खान और जॉन अब्राहम जैसे दिग्गजों के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए भी दीपिका ने अपने जबरदस्त एक्शन सीन्स से अलग पहचान बनाई। उनके पावरफुल स्टंट्स और इंटेंस प्रेजेंस ने ये साबित कर दिया कि वो इस हाई-ऑक्टेन थ्रिलर की असली हाइलाइट थीं।

जवान

जवान में दीपिका पादुकोण ऐश्वर्या राठौर के रोल में नजर आईं। भले ही उनका रोल स्पेशल अपीयरेंस था, लेकिन उन्होंने अपने दमदार एक्शन और इमोशनल सीन्स से गहरी छाप छोड़ी। उनकी मौजूदगी ने कहानी को न सिर्फ भावनात्मक मजबूती दी, बल्कि एक्शन सीन्स को भी और ज्यादा असरदार बना दिया।

सिंघम (लेडी सिंघम)

सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण ने रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में लेडी सिंघम 'शक्ति शेट्टी' बनकर जबरदस्त एंट्री ली। उनके जबरदस्त एक्शन सीन, स्वैग और दमदार मौजूदगी ने फैंस को दीवाना बना दिया। स्टाइल और स्ट्रेंथ के कॉम्बो से उन्होंने दिखा दिया कि एक्शन जॉनर भी वो बखूबी संभाल सकती हैं। अब दर्शकों को उनकी पूरी लेडी सिंघम फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

फाइटर

फाइटर में दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मिन्नल "मिन्नी" राठौड़ का किरदार निभाया, जो एक इंडियन एयर फोर्स पायलट हैं। उन्होंने न सिर्फ दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस दिखाई, बल्कि एरियल और कॉम्बैट एक्शन सीन्स भी बड़ी खूबसूरती से किए। पर्दे के पीछे उनकी मेहनत और पर्दे पर उनकी गंभीरता ने इस किरदार को रियल और इंस्पायरिंग बना दिया।

AA22 x A6

एक के बाद एक जबरदस्त एक्शन रोल्स के बाद अब दीपिका पादुकोण एक और एड्रेनालिन से भरी फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसका वर्किंग टाइटल AA22 x A6 है। इस फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें अल्लू अर्जुन भी लीड रोल में हैं। ये एक हाई-ऑक्टेन साइ-फाई एक्शन फिल्म है, जिसमें जबरदस्त एक्शन, शानदार विजुअल्स और दीपिका का निडर अंदाज़ देखने को मिलेगा।

Read more about: deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X