विक्रम वेधा से कैथी तक, 5 साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्मों का बनेगा हिंदी रीमेक, बॉलीवुड में भी बजेगा डंका

बॉलीवुड फैन्स को साउथ फिल्मों का हिंदी रिमेक काफी पसंद आता है। पिछले काफी समय से बॉलीवुड में साउथ इंडियन फिल्मों का खूब रिमेक बनाया जाता है, जो बॉक्स ऑफिस में जोरदार बिजनेस करते हैं। वान्टेड, दबंग, सिंघम, दृश्यम हो या फिर कबीर सिंह साउथ की हिंदी रिमेक बॉलीवुड में सुपरहिट रहती हैं। आज हम आपको साउथ की कुछ ऐसी सुपरहिट फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनका हिंदी रीमेक में जोर-शोर से काम चल रह है। साउथ में धमाल मचाने वाली इन फिल्मों के हिंदी रिमेक को लेकर अनुमान है कि ये बॉलीवुड में भी खूब चलेंगी।

विक्रम वेधा
आर माधवन और विजय सेतुपति की फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान नजर आएंगे। इस फ़िल्म में ऋतिक विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। यानी यह पहला मौका होगा जिसमें ऋतिक रोशन किसी गैंगस्टर को रोल प्ले करेंगे। वहीं सैफ अली खान पुलिस की भुमिका में दिखाई देंगे। अभी फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई हैं।

कैथी

कैथी

साउथ की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' का भी जल्द ही हिंदी में रिमेक देखने को मिलेगा। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अजय देवगन नजर आएंगे। 'कैथी' फिल्म के हिंदी रिमेक अजय देवगन की कंपनी एडीएफ और रिलायंस एटरटेनमेंट एंड ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स मिलकर बना रहे हैं। इस फिल्म के हिंदी रिमेक का निर्देशन लोकेश कनगराज करेंगे। फिलहाल फिल्म की शूटिंग नहीं हुई है।

अरुवी

अरुवी

साउथ की एक हिट फिल्म 'अरुवी' जल्द हिंदी अवतार में रिलीज होगी। इस फिल्म के हिंदी वर्जन में लीड रोल फातिमा सना शेख निभा रही हैं। अरुवी मूल रूप से तमिल फिल्म है, जो 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के हिंदी वर्जन का निर्देशन ई निवास करेंगे।

मानागरम

मानागरम

साउथ की दमदार फिल्म 'मानागरम' जल्द ही हिंदी में नजर आएगी। इस फिल्म के हिंदी रिमेक में रणवीर शौरी, विजय सेठपति, विक्रांत मैसी और संजय मिश्रा नजर आएंगी। मानागरम तमिल भाषा की फिल्म है, जिसके हिंदी वर्जन पर काम चल रहा है। फिल्म के चारों किरदार अपनी जिंदगी को बदलने के लिए कोशिश कर रहे हैं।इस मजोदार फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन संतोष सिवन कर रहे हैं।

ध्रुवंगल

ध्रुवंगल

साउथ की थ्रिलर फिल्म 'ध्रुवंगल' जल्द ही हिंदी में भी नजर आएगी। इस फिल्म को हिंदी में साजिद नाडियाडवाला लेकर आ रहे हैं। ध्रुवंगल के हिंदी रिमेक में मुख्य भूमिका वरुण धवन और परीणीति चोपड़ा निभाएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X