5 Reasons: क्यों देंखे सुपरस्टार रजनीकांत की 'लिंगा'

दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म लिंगा आज उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज की गई है। के एस रविकुमार द्वारा निर्देशिक इस फिल्म में रजनीकांत के साथ सोनाक्षी सिन्हा और अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं आपको बता दें, इस फिल्म में एक नहीं बल्कि दो रजनीकांत नजर आएंगे। करीब 100 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म में संगीत एआर रहमान ने दिया है।

lingaa

'लिंगा' देश-विदेश में एक साथ 5,000 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग इतने उतावले थे कि चेन्नई के कासी थिएटर में फैंस बेकाबू हो गए, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।

बहरहाल, हमें पता है कि आप भी यह फिल्म देखना के इच्छुक होंगे। लेकिन हम यहां फिल्म से जुड़ी 5 ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आपका फैसला और पक्का हो जाएगा।

- जन्मदिन पर रिलीज- रजनीकांत के 40 सालों के फिल्मी करियर में यह पहली फिल्म है जो उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज होने वाली है। यानि की एक ही दिन में सेलिब्रेशन के दो- दो मौके। वहीं अपनी बीमारी से ठीक होने के बाद भी यह उनकी पहली फिल्म है।

- रविकुमार- रजनीकांत का तड़का- निर्देशक के एस रविकुमार और रजनीकांत का सुपरहिट तड़का एक बार फिर दमदार रूप से वापस आया है। इससे पहले रजनीकांत और के एस रविकुमार ने 7 फिल्मों में साथ काम किया है। इनकी फिल्म 'मुत्थु' सुपरहिट ब्लॉक बस्टर थी, खासकर जापान में इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था।

- सोनाक्षी सिन्हा का डेब्यू- फिल्म 'लिंगा' के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है। वहीं रजनीकांत ने भी सोनाक्षी के काम की काफी तारीफ की है। लिहाजा, अगर आपको सुपरस्टार रजनीकांत और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी और इनका रोमांस देखना है तो फिल्म देखने जरूर जाएं। इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी भी मुख्य भूमिका में हैं।

- ए आर रहमान की म्यूजिक- फिल्म लिंगा का म्यूजिक दिया है ए आर रहमान ने। इस फिल्म के गानों को काफी पसंद किया जा रहा है और रेडियो से लेकर यूट्यूब पर फिल्म के गाने रिकॉर्डस तोड़ रहे हैं। बहरहाल, ए आर रहमान की म्यूजिक सुनने को बेताब लोग यह फिल्म देखने जरूर जाएं।

- रिलीज के पहले ही हिट- यदि आप तमिल सिनेमा, रजनीकांत के फैन हैं तो यह फिल्म देखने जाना तो बनता है। आपको बता दें, रिलीज से पहले ही 'लिंगा' के ट्रेलर को यू-ट्यूब पर 46 लाख लोगों ने देखा और यह तादाद लगातार बढ़ रही है। वहीं, आपको बता दें, फिल्म 'लिंगा' ने रिलीज के पहले ही 120 करोड़ की कमाई कर ली है। इरोज इंटरनेशनल ने ‘लिंगा' के डिस्ट्रीब्यूशन राइटस 120 करोड़ रुपए में खरीदे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X