5 कारण: बिग बॉस 8 के लिए फराह खान ही क्यों?
बिग बॉस 8 को आज रात से सलमान खान नहीं, फराह खान होस्ट करेंगी। जी हां, बिग बॉस के लिए एक ऐसे होस्ट की तलाश की जा रही थी जो सलमान की जगह ले सके। लिहाजा, वह खोज जाकर खत्म हुई फराह खान पर। यह ट्विस्ट शो में आज ही होने वाला है। सलमान खान घर के बाहर निकलेंगे और अपने चेंज रूम में जाएंगे। लेकिन फिर वो फराह खान में तब्दील हो जाएंगे।

अब जबकि सलमान की जगह फराह होंगी, तो कुछ डिफरेंट होना तो बनता है न..बताया जा रहा है कि जहां सलमान खान के स्पेशल एपिसोड्स को 'वीकेंड का वार' के नाम से जाना जाता है, वहीं फराह खान के एपिसोड्स 'फराह खान की क्लास' के नाम से जाने जाएंगे।
बहरहाल, यहां हम आपको बता रहे हैं कि बिग बॉस 8 में सलमान खान के रिप्लेसमेंट के तौर पर फराह को ही क्यों चुना गया, जबकि सलमान से पहले भी कई सितारे बिग बॉस होस्ट कर चुके हैं। एक बार तो शो खुद बिग बी ने भी होस्ट किया हुआ है। लेकिन इस बार सारे नामों को किनारे करते हुए फराह के नाम मोहर लगी, क्यों?
- जो दिल में आता है, बोलती हैं फराह
फराह खान अपने बोलने के अंदाज के लिए काफी जानी जाती हैं। किसी को उनकी बातें हंसाती हैं, तो किसी चुभती है। लेकिन फराह को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके जो दिल में आता है, वही जबान पर होता है। ठीक वैसे ही, जैसे दबंग सलमान खान। सलमान भी कब क्या बोल जाएं, किसी को पता नहीं रहता। लिहाजा, इनके इसी अंदाज पर दर्शक फिदा रहते हैं।
- हो सकती है शाहरूख की एंट्री
अब जबकि बिग बॉस को फराह खान होस्ट करने वाली हैं, तो काफी उम्मीद जताई जा रही है कि शो में बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान की भी झलक देखने को मिल सकती है। फराह और शाहरूख की दोस्ती से दुनिया वाकिफ है। ऐसे में शो के निर्माताओं को शाहरूख को शो तक लाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। और शाहरूख का आना मतलब, शो की जबकदस्त टीआरपी।
- सलमान और फराह खान की दोस्ती
सलमान खान और फराह खान खुद भी काफी अच्छे दोस्त हैं। लिहाजा, अगर सलमान की जगह फराह शो होस्ट कर ले, तो किसी के दिल में कोई कड़वाहट नहीं होगी। यहां तक की भविष्य में भी ये दोनों कोई सीन नहीं क्रिएट करेंगे। जबकि, सलमान की जगह पर किसी और एक्टर को लाना काफी रिस्की साबित हो सकता था, क्योंकि दर्शक शायद सलमान के बदले किसी और एक्टर को देखना पसंद न करें।
- कलर्स के लिए नई नहीं हैं फराह खान
आपको बता दें, फराह खान कलर्स के लिए कोई न्यू फेस नहीं हैं। बल्कि बिग बॉस 8 से पहले फराह ने कलर्स के कार्यक्रम इंडियाज गॉट टैलेंट को भी जज किया था। और जहां कलर्स की बात है तो वह हमेशा अपने परिवार यानि की चैनल पर आ चुके सितारों को ही रखना चाहता है। वहीं, जहां जज के तौर पर फराह के कमेंट्स ने खूब सूर्खियां बटोरे थे, वहीं होस्ट के तौर पर उम्मीद है कि फराह सबका मनोरंजन कर पाएंगी।
- बिग बॉस की फैन हैं फराह खान
बिग बॉस का अच्छा होस्ट वहीं स्टार बन सकता है, जो खुद बिग बॉस देखता हो। और आपको बता दें, फराह खान बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन हैं और इसके सारे एपिसोड देखती हैं। लिहाजा, फराह से परफेक्ट ऑप्शन सलमान को रिप्लेस करने के लिए कोई नहीं हो सकता। अब फराह खान इस शो को एक महीने तक होस्ट करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications