ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे शॉकिंग फ्लॉप फिल्में, करोड़ों का बजट और हुआ बुरा हाल

Bollywood shocking flop movies: बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से बड़ी से बड़ी फिल्म का भी बुरा हश्र हुआ है। अक्षय कुमार की कई फिल्मों के डिब्बाबंद होने की भी खबरें आ रही हैं। अब सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' भी बॉक्स ऑफिस पर किसी तरह जान बचाती नजर आ रही है। फिल्म ने भले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया हो लेकिन यह अभी हिट फिल्मों में नहीं शामिल हुई है।
लेकिन, पहले भी बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिनका दर्शकों के बीच क्रेज नजर आ रहा था लेकिन बहुत जल्द फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई। इन फिल्मों से दर्शक इंप्रेस नहीं हो पाए और मेकर्स को भी करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा। खुद दर्शकों ने भी नहीं अंदाजा लगाया था कि ये फिल्में फ्लॉप होंगी।
तो आप भी डालिए बॉलीवुड की उन बड़ी फिल्मों पर जिनके बारे में माना जा रहा था कि वो हिट होंगी लेकिन बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं।
बॉम्बे वेलवेट:
रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बॉम्ब बेलवेट' का दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज बना हुआ था। लेकिन फिल्म जब 2015 में रिलीज हुई तो कुछ ही दिनों के बाद बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म ने महज 20 करोड़ की कमाई की थी। रणबीर कपूर ने पिछले साल एक इंटरव्यू में माना था कि बॉम्बे वेलवेट एक अच्छी फिल्म नहीं थी।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान आमिर खान की सबसे शॉकिंग फ्लॉप फिल्मों में शुमार है। 300 करोड़ से अधिक लागत से बनी इस फिल्म ने महज 176 करोड़ का बिजनेस किया था।
मेरा नाम जोकर
बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में शुमार 'मेरा नाम जोकर' को आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। लेकिन, जब यह फिल्म रिलीज हुई तो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म की वजह से राज कपूर को अच्छा खासा नुकसान भी झेलना पड़ा था लेकिन अगली फिल्म 'बॉबी' सुपरहिट साबित हुई थी।
कलंक
करण जौहर की बड़े बजट में बनी इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स थे। करण जौहर ने एक भव्य फिल्म बनाने की कोशिश की थी। लेकिन इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा प्रदर्शन किया था। फिल्म के गाने अच्छे थे लेकिन, फिर भी दर्शकों ने इसे नकार दिया था।
ट्यूबलाइट
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट से भी दर्शकों को बड़ी उम्मीदें थी लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद यह सिनेमाघरों में धड़ाम हो गई। फिल्म में सलमान खान की एक्टिंग को भी दर्शकों ने नहीं पसंद किया था।
फैन
शाहरुख खान की फिल्म ने शुरुआत में शानदार कमाई की थी लेकिन अचानक फिल्म को दर्शक मिलने बंद हो गए और अच्छे रिव्यूज के बाद भी फिल्म फ्लॉप हो गई।


Click it and Unblock the Notifications

















