#5 Reasons: और शाहरूख, सलमान.. सबको पीछे छोड़ दिया आमिर की 'दंगल' ने..
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दंगल' का पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। कोई शक नहीं कि आमिर खान का यह दांव काफी धमाकेदार रहा है। दंगल का पोस्टर ना सिर्फ उम्दा है बल्कि कहीं ना कहीं फिल्म से आपको जोड़ने में कामयाब रहा है।

नीतेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म दंगल 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में आमिर खान के अलावा कई नए चेहरे दिखने वाले हैं। बहरहाल, पोस्टर की बात करें तो दंगल का यह पोस्टर हमें शानदार है।
यहां जानें दंगल पोस्टर की 5 अच्छी बातें-
वास्तविक- दंगल की पोस्टर काफी रियल है। काफी समय के बाद कोई ऐसी पोस्टर हमारे सामने आई है, जहां फोटोशॉप पर आपकी नजर नहीं जाएगी।
जुड़ाव- पोस्टर देखकर ही आप इस परिवार से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। पहलवान महावीर फोगट और उनकी चार बेटियां। कैरेक्टर्स के कॉस्ट्यूम, मेकअप पर बराबर ध्यान दिया गया है। पोस्टर में पीछे रखी खटिया पर भी आप ध्यान दे सकते हैं।
टैगलाइन- फिल्म की टैगलाइन कहीं ना कहीं आपके दिल को छू जाएगी.. म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के? कोई शक नहीं यह फिल्म लड़कियों के लिए प्रेरणादायक बनेगी।
हिन्दी में पोस्टर- काफी समय के बाद किसी फिल्म की पहली पोस्टर हिंदी भाषा में नजर आई है। यह बेहतरीन है। फिल्म से पहले इस पोस्टर से भी हम भावनात्मक तरीके से जुड़ चुके हैं।
आमिर नहीं है हीरो- पोस्टर से ही साफ है कि यह फिल्म आमिर खान की नहीं है। बल्कि यह फिल्म है चार बेटियों की। आमिर ने भी कहा है कि उनकी चार बेटियां फिल्म की जान हैं।


Click it and Unblock the Notifications


