बिग बॉस के घर में Couples बनी 5 सेलिब्रिटी जोड़ियां और उनका Present Status

बिग बॉस के नये सीजन को शुरू होने में कुछ दिनों का ही समय रह गया है। 1 अक्टूबर से छोटे पर्दे का सबसे लोकप्रिय शो बिग बॉस का सीजन 16 शुरू होने वाला है। इस सीजन को भी भाईजान सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। लेकिन बिग बॉस के घर में कौन-कौन आने वाला है और किसके बीच इस सीजन का खेल होने वाला है, इस बारे में अभी तक खुलासा होना बाकी है। पिछले कुछ सीजन्स में कई सेलिब्रिटीज को बिग बॉस के घर में अपना प्यार मिला था।

आइए जानते हैं ऐसे ही सेलिब्रिटी कपल्स के बारे में जिनको बिग बॉस के घर में हुआ प्यार

प्रिंस नरूला-युविका चौधरी :

प्रिंस नरूला-युविका चौधरी :

बिग बॉस के घर में सच्ची जोड़ी बनने वालों में सबसे पहला नाम प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का आता है। दोनों बिग बॉस 9 में नजर आये थे। नोरा फतेही को इंप्रेस करने में नाकाम रहने के बाद प्रिंस नरूला ने युविका चौधरी को काफी रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था जिसे युविका मना नहीं कर पाई थी। प्रिंस ने युविका के लिए बिग बॉस के घर में ही दिल के आकार में एक रोटी पका कर प्रपोज किया था। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद प्रिंस और युविका ने शादी कर ली थी।

कुशाल टंडन-गौहर खान :

कुशाल टंडन-गौहर खान :

शुरुआती झगड़ों के बाद कुशाल टंडन और गौहर खान बिग बॉस के घर में एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों बिग बॉस के घर में एक क्यूट कपल के तौर पर उभरे थे। लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद कुशाल और गौहर ने अपने रास्ते एक-दूसरे से अलग कर लिये। गौहर ने धार्मिक मान्यताओं में असमानता का हवाला देते हुए ब्रेकअप की बात बतायी थी। बाद में गौहर ने जैद दरबार के साथ निकाह कर लिया था।

 तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा :

तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा :

बिग बॉस के सीजन 15 से तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों उस सीजन के हॉट कपल्स में से एक थे। दोनों लव बर्ड्स अक्सर विभिन्न मौकों पर साथ में नजर आते हैं। हाल ही में तेजस्वी ने करण कुंद्रा से अपनी सगाई की खबरों को भी अपने फैंस से साझा किया। तेजस्वी ने अपने इंस्टा प्रोफाइल पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह अपने हाथों में एक रिंग को फ्लॉन्ट कर रही है।

वीना मलिक-अश्मित पटेल :

वीना मलिक-अश्मित पटेल :

बिग बॉस के घर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक और अश्मित पटेल की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली। शो के दौरान कई बार दोनों इतने ज्यादा इंटिमेट हो जाते थे कि होस्ट सलमान खान को उन्हें याद दिलाना पड़ता था कि यह एक फैमिली शो है। उन्हें अपनी इंटीमेसी को सीमा में ही रखनी चाहिए। शो से बाहर निकलते ही दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था।

सारा खान-अली मर्चेंट :

सारा खान-अली मर्चेंट :

बिग बॉस के घर में अली मर्चेंट के एंट्री लेने के बाद ही सारा खान के साथ उन्होंने बिग बॉस के घर में ही शादी कर ली थी। शो से बाहर निकलने के 2 महीने बाद ही दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया था। बिग बॉस से बाहर निकलने और अलग होने के बाद अली मर्चेंट ने दावा किया था कि उनकी और सारा की शादी एक पब्लिसिटी स्टंट था। दोनों को इसके लिए 50-50 लाख रुपये दिये गये थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X