#BestScenes: यहां जानें 'सुल्तान' के 5 बेस्ट सीन.. जिस पर बजी धड़ाधड़ तालियां
सलमान खान की सुल्तान रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने आपके नजदीकी सिनेमाघरों में दस्तक दिया है। बहरहाल, सलमान खान का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ट्विटर से लेकर फेसबुक पर सिर्फ सुल्तान की बातें हो रही हैं। कोई शक नहीं कि फिल्म शानदार ओपनिंग देगी।
सुल्तान का फर्स्ट शो शानदार रहा है। थियेटर्स हाउसफुल रहे हैं.. और हर तरफ सुल्तान- सुल्तान की गूंज सुनाई दे रही है। सलमान खान फैंस समेत बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी फिल्म बेहतरीन लगी है।
हालांकि फिल्म में कई सीन ऐसे हैं, जो आपका दिल छू जाएंगे। लेकिन हम यहां आपको बताने जा रहे हैं सुल्तान के बेस्ट 5 सीन-
सुल्तान के दांव-
फिल्म में फाइट सीन्स को काफी अच्छे से कोरियोग्राफ किया है। लेकिन खासकर सुल्तान का स्पेशल दांव आपको बेहतरीन लगेगा।

अनुष्का को थप्पड़-
फिल्म में अनुष्का की एंट्री सलमान के एक जोरदार थप्पड़ से होती है। फिर तो जो होता है, वह मजेदार है। अनुष्का उर्फ आर्फा सुल्तान को जमकर पिटाई करती है।
सुल्तान की एंट्री-
वहीं, सुल्तान की एंट्री भी काफी धमाकेदार की गई है। सलमान खान का इंतजार करते लोग और कुश्ती का मैदान.. सही लफ्जों में कहा जाए तो एकदम सीटीमार..
टाइरॉन वूडली से फाइट-
फाइट कंपिटिशन जीतते के लिए सुल्तान को टाइरॉन वूडली से फाइल करनी होती है। दोनों के बीच बराबर की टक्कर हुई है.. लेकिन सुल्तान का एक धमाकेदार दांव उसे चारों खाने चित्त कर देता है।
सुल्तान की ट्रेनिंग-
सुल्तान की ट्रेनिंग सेशन आपको काफी बांधे रखेगी। वहीं, बैकग्राउंड में चलता सुल्तान का टाइटल ट्रैक.. जबरदस्त..


Click it and Unblock the Notifications





