अमिताभ बच्चन की ज़ंजीर को 47 साल - पहली ब्लॉकबस्टर के साथ 564 करोड़ की कमाई
अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी स्टारर ज़ंजीर की रिलीज़ को आज 47 साल पूरे हो चुके हैं। अमिताभ बच्चन ने फिल्म का पोस्टर भी अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर शेयर किया। फिल्म 1973 में रिलीज़ हुई थी और इसने उस समय बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ की कमाई की थी।
ये फिल्म अमिताभ बच्चन की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म के साथ उन्होंने अपने करियर की शानदार नींव रखी थी।

इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कुल 17 करोड़ की कमाई की थी जो अगर आज के ज़माने में जोड़ा जाए तो लगभग 564 करोड़ रूपये होगा। वहीं इस फिल्म के कुछ दिलचस्प किस्से बड़े मशहूर हैं।
जैसे कि राजकुमार ने ये फिल्म केवल इसलिए रिजेक्ट कर दी थी क्योंकि उन्हें प्रकाश मेहरा के सर के तेल की महक बिल्कुल नापसंद थी। वहीं फिल्म में प्राण का गाने यारी है इमान ने इतिहास बना दिया था। जानिए फिल्म के बारे में कुछ और दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications











