FACTS: रात में दीवार तो सुबह शोले की शूटिंग करते थे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की फिल्म दीवार ने 40 साल पूरे कर लिए लेकिन आज भी यह लोगों के ज़ेहन में उतनी ही ताज़ा है। दीवार ने अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन के तौर पर इंडस्ट्री में पहचान दिलाई तो वहीं निरूपा रॉय बॉलीवुड की पेटेंट मां हो गई।
इस फिल्म का मेरे पास मां है डायलॉग तो लोगों की ज़ुबान पर ऐसा चढ़ा है कि उतरता ही नहीं। वहीं फिल्म का मंदिर सीन और अमिताभ बच्चन का आज खुश तो बहुत होगे तुम भी उतना ही पॉपुलर है। फिल्म ‘दीवार' ने अमिताभ बच्चन, यश चोपड़ा तथा सलीम-जावेद की जिंदगी बदल कर रख दी थी। यश चोपड़ा की तो सलीम-जावेद के साथ मशहूर तिकड़ी बन गई थी। इस तिकड़ी ने हिन्दी सिनेमा के दर्शकों को फिल्म ‘दीवार' के बाद भी लगातार हिट फिल्में दी। जानिए फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।


Click it and Unblock the Notifications











