बॉक्स ऑफिस तहलका.. ब्लॉकबस्टर फिल्म.. दो सुपरस्टार्स ने किया था REJECT

अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म डॉन को रिलीज हुए आज 40 साल हो चुके हैं। ऐसे में इस फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें सामने आई हैं। बता दें, अमिताभ बच्चन के फाइनल होने से पहले इस फिल्म को देव आनंद और धर्मेंद्र जैसे सुपरस्टार ने रिजेक्ट कर दिया था। खैर, फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल निभाया था और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।

Amitabh Bachchan

पीटीआई को दिये इंटरव्यू में फिल्म के निर्देशक चंद्रा बरोत ने डॉन से संबंधित कई बातें शेयर की हैं, जो शायद ही किसी को पता है। उन्होंने फिल्म की कई दिलचस्प पहलूओं को सामने रखा है।

चंद्रा बरोत फिल्म की रिलीज को याद करते हुए कहते हैं- मुझे आज भी याद है.. एडवांस बुकिंग के लिए इतनी लंबी लाइन लगी थी.. मेरे पास उसकी फोटो भी है। दुख की बात है कि ईरानी फिल्म रिलीज होने से 6 महीने पहले ही चल बसे थे। लेकिन यह उत्साहित होने वाली है कि एक ऐसी फिल्म.. जिसे कोई नहीं बनाना चाहता था.. वह बनी और सबसे जीवन का अहम हिस्सा बन गई।

निर्देशक ने बताया कि इस फिल्म के लिए सबने अपनी फीस में भी कटौती की थी। अमिताभ बच्चन ने फिल्म को ढ़ाई लाख में साइन किया था.. लेकिन उन्होंने सिर्फ डेढ़ लाख ही लिया। जीनत ने कोई फीस नहीं ली थी। वहीं, प्राण साहब जिन्हें 5 लाख में साइन किया गया.. उन्होंने भी आधी फीस काट दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X