..................... 4 years of ‘Baahubali-The Beginning’, Know interesting facts of the film - Hindi Filmibeat

'बाहुबली' को पूरे हुए 4 साल- रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ बनाया था इतिहास- जानें दिलचस्प बातें

इस दशक की सबसे बड़ी फिल्म, जिसने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की, बल्कि एक इतिहास बना दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली की। फिल्म ने आज 4 साल पूरे कर लिये हैं। 10 जुलाई 2015 को रिलीज इस फिल्म ने अपनी बेजोड़ सफलता से सभी को हैरान कर दिया था। फिल्म रिलीज के बाद सबसे जुबान पर एक ही सवाल था- कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? यह सवाल एक अभियान बन गया था, जिसके जवाब का इंतजार फैंस ने दो सालों तक किया।

Baahubali-The Beginning

बाहुबली ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड बना लिये थे। फिल्म वर्ल्डवाइड 650 करोड़ की कमाई करने वाली पहली दक्षिण भारतीय फिल्म बनी थी। वहीं पहली गैर-हिन्दी फिल्म डबिंग के बाद 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इसके साथ ही तेलुगू फिल्म के इतिहास में भी बाहुबली सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। फिल्म में प्रभास, राणा डग्गुपति, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, रम्या कृष्णन और सत्यराज ने मुख्य किरदार निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X