ऋतिक रोशन, श्रीदेवी समेत इन सुपरस्टार्स ने रिजेक्ट की थी ब्लॉकबस्टर बाहुबली फ्रैंचाइजी
भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में एक बाहुबली 2 की रिलीज को आज 4 साल हो रहे हैं। 2017 में रिलीज एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 ने जहां बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफलता पाई, वहीं फिल्म से जुड़े सितारे रातों रातों विश्व भर में पॉपुलर हो गए। लेकिन बता दें, बाहुबली जैसी बड़ी फ्रैंचाइजी को कई सितारों ने रिजेक्ट कर दिया था।
आज भले हम बाहुबली के किरदार में प्रभास के अलावा किसी एक्टर को ना सोच पाएं। लेकिन यदि निर्देशक की पहली पसंद के साथ जाएं तो बाहुबली कुछ अलग ही फिल्म होती। ना फिल्म में प्रभास होते, ना ही राणा डग्गुबाती। बाहुबली सीरिज को बनाने में 5 साल का वक्त लगा था, जिस वजह से कई एक्टर्स फिल्म रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि वो पूरे 5 साल किसी एक फिल्म में नहीं लगाना चाहते थे।

खैर, बाहुबली रिलीज हुई और फिल्म ने ऐसी बेजोड़ सफलता हासिल कर ली कि इसका नाम इतिहास में दर्ज हो चुका है। 1800 करोड़ तक की धमाकेदार कमाई करने वाली इस फिल्म को ऋतिक रोशन से लेकर श्रीदेवी तक ने रिजेक्ट कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











