बॉलीवुड की 4 ऐसी दुल्हनें जिन्होंने अपनी शादी पर ओढ़ा customized दुपट्टा

बॉलीवुड में एक बार फिर से शहनाई गूंजने वाली है। ऋचा चड्ढा और अली फजल 4 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं जिसके लिए दोनों दिल्ली भी पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में ऋचा बिल्कुल रॉयल अंदाज में नजर आने वाली हैं। उनकी दुल्हन वाली लुक को लेकर फैंस में काफी उत्साह भी हैं। ऋचा से पहले दुल्हन बनी बॉलीवुड स्टार्स के लुक में सबसे ज्यादा उनके दुपट्टे ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। कुछ एक्ट्रेसेस ने अपने लहंगे के साथ मैचिंग दुपट्टे को कैरी करके अपने लुक में चार चांद लगाया है तो कुछ ने अपनी शादी पर कस्टमाइज्ड दुपट्टा ओढा था।

आइए आपको बताते हैं अपनी शादी में जिन बॉलीवुड डीवाज ने ओढ़ा कस्टमाइज्ड दुपट्टा और उनकी खासियत

दीपिका पादुकोण :

दीपिका पादुकोण :


नवंबर 2018 को दीपिका और रणवीर ने सात फेरे लिए थे। इटली के लेक कोमो में दोनों ने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया था। अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों की उपस्थिति में दीपिका और रणवीर सिंह की शादी सिंधी और कोंकणी दोनों प्रकार से हुई थी। दीपिका ने अपनी कोंकणी शादी के समय सब्यसाची की डिजाइन की लाल रंग की साड़ी जिसमें गोल्डन वर्क किया हुआ था, पहनी थी। लाल रंग के इस जोड़े में दीपिका बिल्कुल भारतीय दुल्हन नजर आ रही थी। लेकिन लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान दीपिका के दुपट्टे ने खींचा था। दीपिका के इस कस्टमाइज्ड दुपट्टे पर गोल्डन कलर से संस्कृत में 'सदा सौभाग्यवती भवः' लिखा हुआ था।

आलिया भट्ट :

आलिया भट्ट :

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के सामने अपने घर में ही शादी की थी। अपने शादी के जोड़े में आलिया और रणबीर दोनों ने आम भारतीय जोड़े के स्टीरियोटाइप को तोड़ा था। दोनों ने शादी के लाल जोड़े के बजाए आइवरी रंग के जोड़े को चुना था जो फैशन के लिहाज से काफी मॉर्डन निर्णय था। आलिया ने लाल या लाल रंग के किसी शेड के लहंगे के बजाए आइवरी रंग बॉलीवुड की 4 ऐसी दुल्हनें जिन्होंने अपनी शादी पर ओढ़ा customized दुपट्टा की ऑर्गेंजा साड़ी को अपनी शादी के जोड़े के तौर पर चुना था। आलिया ने इस साड़ी के साथ हाथ से बुना गया आइवरी रंग का ही टिश्यू दुपट्टा ओढ़ा था, जो कस्टमाइज्ड था। आलिया ने इस दुपट्टे पर अपनी शादी की तारीख 'The fourteenth of April 2022' को जरी से लिखवाया था।

पत्रलेखा पॉल :

पत्रलेखा पॉल :

नवंबर 2021 को पत्रलेखा पॉल और राजकुमार राव शादी के बंधन में बंधे। 11 साल डेट करने के बाद दोनों ने चंडीगढ़ में एक-दूसरे का हाथ थामा और बाकी की जिंदगी एक-दूसरे के साथ बिताने का वादा किया। अपने इस खास दिन के लिए राजकुमार राव ने बैंगलोर सिल्क का चूड़ीदार और कुर्ता के साथ रॉ सिल्क का जैकेट चुना था। वहीं सिंदूरी लाल रंग के सब्सयाची के जोड़े में पत्रलेखा किसी परी से कम नहीं लग रही थी। शादी की तस्वीरें जब सामने आयी तो सबसे ज्यादा ध्यान पत्रलेखा के दुपट्टे ने खींचा था। बंगाली ब्राइड की तरह लाल-सफेद चंदन से सजी पत्रलेखा ने अपनी शादी के दुपट्टे को कस्टमाइज कर उसमें बांग्ला में 'आमार परान भरा भालोबाशा आमी तोमाय समर्पण कोरिलाम' लिखवाया था। जिसका अर्थ होता है कि मैं अपना पूरा प्यार तुम्हे समर्पित किया है। इस एक लाइन से पत्रलेखा ने अपने सपनों के राजकुमार के प्रति अपना पूरा प्यार जाहिर किया था।

मौनी रॉय :

मौनी रॉय :

जनवरी 2022 को दुल्हन बनी मौनी रॉय ने दुबई में रहने वाले अपने ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन सुरज नांबियार से शादी रचाई थी। मौनी की शादी भी बंगाली और मलयालम रीति-रिवाजों के अनुसार ही हुई थी। अपनी मलयाली शादी के लिए मौनी ने अनुराधा खुराना की डिजाइन की हुई लाल बॉर्डर पर गोल्डन वर्क की हुई बंगाली सफेद गरद की साड़ी को चुना था। वहीं बंगाली शादी के लिए मौनी ने सब्यसाची पर ही भरोसा किया और लाल रंग के लहंगे के साथ डबल दुपट्टा को पेयर किया था। मौनी ने अपनी शादी के जोड़े से मैच करते दूसरे दुपट्टे को कस्टमाइज करवाया था जिसके बॉर्डर पर संस्कृत में 'आयुष्मति भवः' लिखा हुआ था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X