जब पहली फिल्म साइन करते ही सलमान खान और जूही चावला की छिड़ गई थी लड़ाई, जानें दिलचस्प किस्सा!

35-years-of-salman-khan-debut-in-biwi-ho-to-aisi-film-started-feud-between-salman-khan-juhi-chawla

35 Years Of Salman Khan: सुपरस्टार सलमान खान के फिल्मी सफर को आज 35 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्मों में तीन दशक से ज्यादा का समय गुजार चुके इस सुपरस्टार ने 26 अगस्त 1988 को फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। फिल्म हिट रही थी। इसके बाद सलमान 'मैंने प्यार किया' का हिस्सा बने।

जहां इस फिल्म से सलमान फैंस की कई यादें जुड़ी हैं, वहीं बता दें, इसी फिल्म के साथ सलमान और जूही चावला के बीच मनमुटाव शुरु हो गया था। जिसके बाद दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया था।

जे के बिहारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रेखा, फारूक शेख, बिंदू, कादर सिंह, सलमान खान और रेणु आर्या नजर आए थे। सिर्फ सलमान ने ही नहीं.. बल्कि रेणु ने भी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये फिल्म हिट रही थी, लेकिन रेणु इक्की- दुक्की फिल्मों के बाद फिर कभी नहीं दिखीं।

जूही साइन करने वाली थीं फिल्म, लेकिन बात बिगड़ गई

सलमान और जूही चावला की बात करें तो अपनी पहली फिल्म में दोनों साथ काम करने वाले थे। लेकिन एक गलतफहमी की वजह से बातें बिगड़ गईं। दरअसल, सलमान खान ने यह फिल्म साइन कर ली थी और जूही चावला को सलमान के अपोजिट साइन किया जाना था। जूही फिल्म के राइटर मिलने जाने वाली थीं, जब उन्हें पता चला कि फिल्म में निर्देशक ने किसी और एक्ट्रेस को साइन कर लिया है। इधर सलमान खान को लगा कि जूही ने फिल्म रिजेक्ट की क्योंकि वो किसी न्यूकमर के साथ फिल्म नहीं करना चाहती हैं। और यहां से दोनों के बीच ऐसी भयंकर अनबन शुरु हुई.. कि दोनों ने फिर कभी किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए।

सलमान इस फिल्म पर काम कर रहे थे.. और इसी दौरान उन्होंने सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया के लिए भी ऑडिशन दिया था। बता दें, ये फिल्म सलमान को जैकी श्रॉफ की वजह से मिली थी। उन्होंने के शशिलाल नायर को बोलकर सलमान को ये फिल्म दिलवाई।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan juhi chawla
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X