3 दशकों में नहीं आया ऐसा सुपरस्टार, सलमान खान ने कर दिया वो कमाल, शानदार-जबरदस्त
बॉलीवुड में यूं तो कई स्टार्स आते-जाते रहते हैं लेकिन बॉलीवुड का दबंग सिर्फ एक ही है.. और वो हैं सलमान खान। सीधे-साधे प्रेम से लेकर चतुर चुलबुल पांडे तक सलमान खान ने अपने हर अवतार में न सिर्फ ऑडिएंस का दिल जीता बल्कि बॉलीवुड के सबसे तगड़ी फैन फॉलोइंग वाले सुपरस्टार की जगह बनाई है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि हम सलमान की तारीफों के पुल क्यों बांध रहे हैं को आपको बता दें कि आज सलमान ने बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर लिए हैं। जी हां! 30 ब्लॉकबस्टर साल में सलमान की स्टार पावर बढ़ती ही रही है।
[26Years: दो सुपरस्टार की धमाकेदार फिल्म, तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड, आज तक नहीं भूले लोग]
उन्होंने 30 साल पहले यानी 1988 में आज के दिन फिल्म बीवी हो तो ऐसी से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनका सपोर्टिंग रोल था लेकिन यहीं से उनके करियर की शुरूआत हुई थी। इसके बाद सलमान को 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' में बतौर एक्टर का रोल करने को मिला था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और इसी फिल्म के साथ निकल पड़ा सलमान का फिल्मी करियर और आज वे जिस जगह हैं वहां दशकों में शायद की कोई सुपस्टार पहुंच पाए।

सलमान उन सुपरस्टार्स में से हैं जिनके होने भर से ही फिल्म हिट मान ली जाती है। फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि सलमान की फिल्मों के लिए 100 करोड़ कमाना कोई मुश्किल काम नहीं है। तो इसी बात पर आगे जानें सलमान के 30 साल के करियर की अब तक 10 बेस्ट फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications