..................... 30 Years Back, when Sanjay Dutt warned Aishwarya Rai to stay away from Bollywood, know why - Hindi Filmibeat

जब संजय दत्त ने ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड से दूर रहने की दी थी नसीहत, पहली मुलाकात में कह दी थी ये बात!

30-years-back-when-sanjay-dutt-warned-aishwarya-rai-to-stay-away-from-bollywood-know-why

Sanjay Dutt- Aishwarya Rai: अपनी खूबसूरती और टैलेंट से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को फिल्मों से कदम रखने से पहले संजय दत्त ने बॉलीवुड से दूर रहने की सलाह दी थी। जी हां, आज हम बॉलीवुड को ऐश्वर्या की फिल्मों और किरदारों के बिना सोच भी नहीं सकते। लेकिन 30 साल पहले संजय दत्त ने फिल्मों से दूरी बनाकर रखने को कहा था। यहां जानें क्यों!

ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में फिल्म "और प्यार हो गया" के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उनके साथ बॉबी देओल थे। इसके बाद, ऐश ने कभी पीछे मुड़कर नहीं था। उन्हें फिल्मों पर फिल्में मिलती गईं और उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए।

ऐश्वर्या की खूबसूरती पर फिदा थे संजय दत्त

लेकिन फिल्मों में भी आने से पहले ऐश्वर्या राय और संजय दत्त एक दूसरे से टकराए थे।साल 1993 में दोनों सितारे पहली बार एक मैगजीन के फोटोशूट के लिए साथ आए थे। उस वक्त तक ऐश्वर्या राय मॉडलिंग की दुनिया का जाना- माना नाम थीं। उन्होंने पेप्सी का भी एड फिल्म किया था, जिसकी बहुत चर्चा थी। संजय दत्त ने पहली बार उन्हें एड फिल्म में देखा था और उनकी खूबसूरती के कायल हो गए थे।

फिल्मों से दूर रहने की दी थी नसीहत

सालों बाद एक इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त ने ऐश के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की थी और बताया कि उन्होंने ऐश को फिल्मों से दूर रहने और मॉडलिंग में ही करियर बनाने की नसीहत दे डाली थी।

संजय दत्त ने कहा, "फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते ही आपकी मासूमियत कहीं खो जाती है। आप बदलने लग जाते हैं। यहां एक साथ हजारों लोग आपको नीचे खींचने के लिए तैयार रहते हैं। इस इंडस्ट्री में किसी की भावनाओं की कीमत नहीं है। ये इंडस्ट्री आपको कठोर बना देती है। इसीलिए मैंने ऐश को ये सलाह दी थी।"

बता दें, सालों बाद संजय दत्त और ऐश्वर्या राय ने 'शब्द' और 'हम किसी से कम नहीं' जैसी फिल्मों में साथ काम किया।

Read more about: sanjay dutt aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X