..................... फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान को 29 साल, जानें पहली फिल्म दीवाना से जुड़ी बातें | 29 Years of Shahrukh Khan in Bollywood, Superhit Debut with Deewana, won his first award - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान के 29 साल: शानदार डेब्यू के साथ जीता करियर का पहला अवार्ड, ऋषि कपूर ने की थी तारीफ

शाहरुख खान बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फैंस उनसे जुड़ी अपनी यादें और बातें शेयर कर रहे हैं। हर शाहरुख फैन के लिए आज का दिन बेहद खास है। किंग खान की डेब्यू फिल्म दीवाना 25 जून 1992 को रिलीज हुई थी और आज इस फिल्म को 29 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म हर बॉलीवुड प्रेमी के दिल में खास जगह रखती है।

इस फिल्म ने बॉलीवुड को एक ऐसा सुपरस्टार दिया, जिसने ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई।लगभग तीन दशकों में शाहरुख खान ने एक से बढ़कर एक फिल्में और परर्फोमेंस दी हैं। लेकिन दीवाना की एंट्री सीन आज भी फैंस के दिल में ताजा है। बाइक पर बैठे शाहरुख जैसे एलान कर रहे हों.. कि मैं गया हूं.. बॉलीवुड का सुपरस्टार।

Shahrukh Khan

इस फिल्म में ऋषि कपूर हीरो थे, दिव्या भारती हीरोइन और शाहरुख खान सेकंड लीड। बाकी दोनों कलाकार उस वक्त सुपरस्टार थे। निर्माता- निर्देशक ने भी फिल्म के प्रमोशन में ऋषि कपूर का चेहरा ज्यादा इस्तेमाल किया था। लेकिन फिल्म रिलीज होते ही शाहरुख खान को तारीफ पर तारीफ मिली.. और फिर शुरु हुआ एक ऐसा सफर जो आज भी चल रहा है।

लेकिन बता दें, शाहरुख खान ने खुद अपनी यह फिल्म आज तक नहीं देखी है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो अपनी पहली और आखिरी फिल्म नहीं देखना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X