जब शाहरुख खान से इतने नाराज हुए सनी देओल, 16 सालों तक दोनों ने नहीं की बात

साल 1993.. जब रिलीज हुई थी शाहरुख खान और सनी देओल स्टारर फिल्म 'डर'। आज फिल्म को रिलीज हुए 29 साल पूरे हो चुके हैं। ये ब्लॉकबस्टर फिल्म 1993 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म बनकर उभरी थी। फिल्म इतनी सफल रही थी, लेकिन इसके बाद फिर कभी सनी और शाहरुख ने साथ काम नहीं किया।
सनी देओल की मानें तो इस फिल्म से यश चोपड़ा ने शाहरुख खान को सुपरस्टार बना दिया, जबकि उनके किरदार पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
डर की रिलीज के साथ ही सनी देओल ने प्रण लिया था कि वे कभी यश चोपड़ा और शाहरुख खान के साथ काम नहीं करेंगे। और हुआ भी कुछ ऐसा ही। सनी देओल ने अपने पूरे करियर में कभी चोपड़ा कैंप की ओर नहीं देखा।
'आप की अदालत' के एक एपिसोड में सनी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "शाहरुख को मुझसे डर था क्योंकि वह गलत था। इसीलिए शायद हमने 16 सालों तक बात नहीं की। उनके अंदर जरूर कोई खोट रही होगी.."

मुझे पता नहीं थी कि विलेन को इतना ग्लोरिफाई करेंगे
सनी देओल ने कहा- 'आखिर में फिल्म में लोगों ने मुझे पसंद किया। शाहरुख को भी पसंद किया गया। फिल्म के साथ मुझे बस इतनी समस्या थी कि मुझे नहीं पता था कि वे विलन को इतना ग्लोरिफाई करेंगे।'

मैं भरोसा करके काम करता हूं
एक्शन स्टार ने आगे कहा- "मैं फिल्मों में हमेशा खुले दिल से और लोगों पर भरोसा करके काम करता हूं। दुर्भाग्यवश इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग और एक्टर्स हैं जो ऐसे काम नहीं करते। शायद वो ऐसे ही स्टारडम चाहते हैं।"

सनी देओल ने किया था खुलासा
सालों बाद सनी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि-मुझे किसी से कोई दुश्मनी नहीं है.. लेकिन मैं फिर उनके साथ काम नहीं कर पाया। मुझे फिल्म शुरु करने से पहले नहीं बताया था कि फिल्म में विलेन को हीरो बना दिया जाएगा।

ये सीन नहीं था पसंद
सनी ने बताया कि.. फिल्म डर में उन्हें उस सीन के दौरान बहुत गुस्सा आ रहा था, जहां शाहरुख उनपर चाकू से हमला करते हैं।
सनी ने कहा- 'मैंने आपत्ति जताई थी कि मेरा किरदार नैवल मैरिन कंमाडो का है.. एक सीन में शाहरुख मुझ पर चाकू से हमला करते हैं.. मैंने कहा, यह कैसे हो सकता है.. कंमाडो को ऐसे हमलों के लिए ही तैयार किया जाता है.. और वह भी जब मैं हत्यारे को ही ढूंढ़ रहा हूं.. तो वो मुझ पर हमला कैसे कर सकता है.."

शाहरुख से दुश्मनी नहीं
शाहरुख पर बात करते हुए सनी ने कहा, "ऐसा नहीं है कि शाहरुख से फिर मेरी कोई दुश्मनी हो गई.. लेकिन मैंने खुद को ही सबसे अलग कर लिया। हम कलीग हैं.. लेकिन हमारी बात नहीं होती।"

यश चोपड़ा के साथ नहीं करेंगे काम
सनी ने फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में कहा था कि वह यश चोपड़ा के साथ काम नहीं करेंगे। वह भरोसे के आदमी नहीं हैं। सनी ने कहा था कि यश चोपड़ा ने उनके साथ धोखा किया था।


Click it and Unblock the Notifications











