28 years of Andaz Apna Apna: रवीना टंडन ने शेयर की मुहुर्त शॉट की तस्वीरें, करिश्मा कपूर से यूं होता था झगड़ा

28 years of Andaz Apna Apna

28 years of Andaz Apna Apna: मशहूर फिल्म अंदाज़ अपना अपना की रिलीज़ को 28 साल पूरे हो चुके हैं और इस मौके पर रवीना टंडन [Raveena Tandon] ने फिल्म से कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए इस क्लासिक फिल्म को याद किया है। गौरतलब है कि अंदाज़ अपना अपना अपने ज़माने की ज़बरदस्त फिल्मों में से एक कही जाती है। राजकुमार संतोषी की इस फिल्म को कई बार रीमेक करने की बात हो चुकी है।

कभी इस फिल्म के रीमेक से वरूण धवन और रणवीर सिंह का नाम जुड़ा तो कभी किसी और एक्टर का। लेकिन फिलहाल ये सारी खबरें केवल अफवाहें हैं। दिलचस्प है कि रिलीज़ के समय इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप घोषित किया गया था लेकिन समय के साथ इसे हिंदी सिनेमा के इतिहास में जगह मिली।

कोई नहीं कर रहा था किसी से बात

कोई नहीं कर रहा था किसी से बात

इस फिल्म के बारे में ट्वीट करते हुए रवीना टंडन ने एक बार बताया था कि पता नहीं ये फिल्म बनी कैसे। क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग के समय कोई किसी से बात नहीं कर रहा था। रवीना और करिश्मा ने तो पूरी फिल्म बिना बात किए शूट कर डाली थी। जबकि इस फिल्म को बनने में तीन साल का समय लग गया था।

यूं होते थे झगड़े

यूं होते थे झगड़े

उस दौरान, रवीना टंडन का अजय देवगन से ब्रेकअप हुआ था वहीं करिश्मा कपूर, अजय देवगन को डेट कर रही थीं। अंदाज़ अपना अपना के बाद दोनों आतिश नाम की एक फिल्म शूट कर रहे थे और फराह खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों इतनी बचकानी थीं कि एक दूसरे को कभी अपनी विग से मारती थीं तो कभी जानबूझकर हील से एक दूसरे के पैर पर चोट कर देती थीं। फराह का कहना था कि आज ये सब सोचकर रवीना और करिश्मा को भी हंसी आती होगी कि ये पता नहीं किस तरह का बचकाना झगड़ा था।

आमिर करते थे मस्ती

आमिर करते थे मस्ती

रवीना टंडन ने ये भी बताया कि शूटिंग के दौरान, आमिर खान सबसे ज़्यादा मस्ती करते थे वहीं सलमान खान सबसे ज़्यादा गाली देते थे। दूसरी तरफ, फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी उस समय प्यार में पड़ गए थे। आमिर ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान सेट पर इतना लेट आते थे कि आमिर ने तय कर लिया था कि ज़िंदगी में दोबारा कभी सलमान खान के साथ काम नहीं करेंगे।

मुहुर्त शॉट

मुहुर्त शॉट

अंदाज़ अपना अपना के मुहुर्त शॉट की तस्वीरें भी इंटरनेट पर काफी वायरल रहती हैं। इसका कारण है मुहुर्त क्लैप देने सचिन तेंदुलकर का सेट पर आना। ये फिल्म IMDb की टॉप रेटिंग वाली फिल्मों में शामिल है। ये पहली हिंदी फिल्म थी जहां कॉमेडी के लिए फिल्मों के नाम, एक्टर्स का नाम इस्तेमाल करते हुए कॉमेडी की गई थी। इसी कारण से फिल्म शोले का नाम फिल्म में कई बार कॉमेडी के लिए इस्तेमाल किया गया।

रीमेक के होते हैं चर्चे

रीमेक के होते हैं चर्चे

अंदाज़ अपना अपना को रीमेक करने के चर्चे कई बार होते हैं। लेकिन इस फिल्म के लिए परफेक्ट कास्ट ढूंढ पाना काफी मुश्किल है। इस फिल्म में ना सिर्फ अमर प्रेम और करिश्मा रवीना बल्कि क्राइम मास्टर गोगो के रूप में शक्ति कपूर ने भी अपनी अमिट छाप छोड़ी थी। क्या आप इस फिल्म के रीमेक के लिए परफेक्ट कास्ट सोच पाएंगे?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X