'प्यार किया तो डरना क्या' के 26 साल पूरे, काजोल ने शेयर की गुजरे जमाने की यादें

26 Years Of Pyaar Kiya To Darna Kya: फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' को 26 साल हो चुके हैं। इस मौके पर अभिनेत्री काजोल ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कुछ तस्वीरें साझा कीं।
अभिनेत्री काजोल ने एक्स पर सलमान खान, धर्मेंद्र और अरबाज खान के साथ बिताए पलों को साझा किया। इस बीच उन्होंने लिखा, "जब अपने बालों को चोटी में बांधकर एक मासूम-सी लड़की लगती थी।"
बता दें कि सोहेल खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' 1998 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान और काजोल की साझेदारी देखने को मिली थी। यह फिल्म 'करण-अर्जुन' और 'कुछ-कुछ होता है' के बाद रिलीज हुई थी।
काजोल 'दो पत्ती' फिल्म में भी दिखेंगी। इसमें कृति सेनन और शाहीर शेख भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म शशांक चतुवेर्दी द्वारा निर्देशित है।
राम चरण ने पत्नी उपासना के बर्थडे पर इस मंदिर में टेका मत्था, साड़ी के पल्लू में छुपाया बच्चा


Click it and Unblock the Notifications