In Night No Control: अक्षय कुमार - रेखा के सबसे अजीब लव मेकिंग सीन के 26 साल पूरे

14 जून 1996 को रिलीज़ हुई थी अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी। यानि कि इस फिल्म की रिलीज़ को 26 साल पूरे हो गए हैं। और इसी के साथ 26 साल पूरे हो चुके हैं, अक्षय कुमार और रेखा के लव मेकिंग सीन की। वो लव मेकिंग सीन जो शायद बॉलीवुड के इतिहास का सबसे अजीब लव मेकिंग सीन होगा।

खिलाड़ियों का खिलाड़ी में अक्षय कुमार और रवीना टंडन के साथ दिखाई दी थीं रेखा। वहीं फिल्म में अक्षय कुमार और रेखा ने In night No Control नाम का एक गाना किया जिसमें दोनों ने जमकर बोल्ड लव मेकिंग सीन किए।

26-years-of-akshay-kumar-rekha-outrageous-love-making-song-in-the-night-no-control-catfight-raveena

इस फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही इस गाने की वजह से काफी चर्चा हासिल की थी। वहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान, अक्षय कुमार और रेखा के अफेयर की चर्चा भी ज़ोरों पर थी।

फिल्म की विलेन रेखा

फिल्म की विलेन रेखा

इस फिल्म में रेखा ने विलेन की भूमिका निभाई थी। ये रेखा के करियर की दूसरी फिल्म थी जहां उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी। इस वजह से रेखा के कारण भी ये फिल्म काफी चर्चित थी। रेखा और अक्षय कुमार का लव मेकिंग सीन आज भी दर्शक देखकर विचलित हो जाते हैं।

In Night No Control

In Night No Control

रेखा और अक्षय कुमार के ये सीन जितनी चर्चा में थे उतनी ही चर्चा में था उनका अफेयर। इस गाने का नाम था In Night No Control। अभी भी टिप्स के यूट्यूब चैनल पर इस गाने के 4.7 मिलियन व्यूज़ हैं।

डिंपल कपाड़िया को ऑफर हुआ था रोल

डिंपल कपाड़िया को ऑफर हुआ था रोल

रेखा से पहले ये किरदार डिंपल कपाड़िया को ऑफर हुआ था जिन्होंने इसे केवल इसलिए रिजेक्ट कर दिया क्योंकि डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल खन्ना के करियर पर फोकस करना चाहती थीं। वैसे एक तरह से अच्छा ही हुआ जो डिंपल कपाड़िया ने ये रोल नहीं किया। कुछ सालों बाद, अक्षय कुमार उनके दामाद बने।

रेखा Vs रवीना टंडन

रेखा Vs रवीना टंडन

इस फिल्म के दौरान, रेखा और रवीना टंडन के बीच काफी विवाद हुआ। अक्षय कुमार उस समय रवीना टंडन को डेट कर रहे थे जो रेखा और अक्षय कुमार के बीच की नज़दीकियां सहन नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि रेखा, अक्षय के पीछे पड़ी रहती हैं जबकि अक्षय उनसे दूर रहना चाहते हैं। रेखा तो अपने घर से उनके लिए डब्बा तक बना कर लाने लगी थीं।

इंटरव्यू में खुलासे

इंटरव्यू में खुलासे

एक और इंटरव्यू में रवीना टंडन ने कहा, रेखा, फिल्म की शूटिंग के दौरान, अक्षय कुमार से काफी नज़दीकी बढ़ाने की कोशिश करती रहीं। लेकिन अक्षय को पता है कि ऐसी सिचुएशन से कैसे बाहर निकलना है। इसलिए मैं उनके बीच में नहीं बोलतीं।

अक्षय - रवीना का ब्रेकअप

अक्षय - रवीना का ब्रेकअप

हालांकि, जब अक्षय कुमार और रेखा के अफेयर की खबरें चरम पर पहुंच गईं तो रवीना टंडन ने इसे बर्दाश्त नहीं किया और उन्होंने अक्षय कुमार से ब्रेकअप कर लिया। इस फिल्म के तुरंत बाद ही अक्षय कुमार शिल्पा शेट्टी को डेट करने लगे।

42 साल की रेखा

42 साल की रेखा

इस फिल्म की रिलीज़ के दौरान, रेखा की उम्र 42 साल की थी वहीं अक्षय कुमार की उम्र केवल 29 साल की थी। यही कारण था कि उनके और रेखा के बीच का ये लव मेकिंग सीन इतनी चर्चा में रहा।

बॉक्स ऑफिस पर हिट

बॉक्स ऑफिस पर हिट

खिलाड़ियों का खिलाड़ी बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म थी। फिल्म 6 करोड़ के बजट पर बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रूपये की कमाई की थी। हालांकि, क्रिटिक्स ने फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं दिए थे। ये अक्षय कुमार की खिलाड़ी सीरीज़ की चौथी फिल्म थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X