एक SIDE ROLE करके ऐसी खानदार एंट्री हुई कि इस सुपरस्टार का करियर निपट गया
ऋषि कपूर स्टारर बोल राधा बोल को आज 26 साल पूरे हो गए। ध्यान से देखा जाए तो ये ऋषि कपूर की आखिरी सफल रोमांटिक फिल्म थी। इसके बाद उनका करियर सीधा ढलान पर गिरना शुरू हुआ। और इसका कारण थे शाहरूख खान। शाहरूख खान ने ऋषि कपूर के साथ इसी साल, 1992 में दीवाना के साथ एंट्री मारी थी।
इसके बाद, ऋषि कपूर, बोल राधा बोल में दिखाई दिए। इस फिल्म ने उस साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में अपना नाम दर्ज कराया। यश चोपड़ा ने ऋषि कपूर को डर ऑफर की। और ऋषि ने रिजेक्ट कर दी, शाहरूख खान ने ले ली। बस इसके बाद सिनेमा का इतिहास बदल गया।

शाहरूख खान ने आधिकारिक रूप से ऋषि कपूर को रिप्लेस कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications