शाहरूख-गौरी ने पूरे किये 25 साल..अनदेखी तस्वीरों में क्यूट फिल्मी रोमांस
शाहरूख खान और गौरी खान आज अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं और हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। देखिए शाहरूख खान और गौरी की कुछ तस्वीरें।
बॉलीवुड के बादशाह और किंग खान और उनकी रियल लाइफ क्वीन यानी गौरी खान आज शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं। 25 सालों से चला आ रहा शाहरूख खान और गौरी खान की लव स्टोरी भी कुछ कम दिलचस्प नहीं है।
[बॉलीवुड का GRAND फंक्शन..कुछ ऐसे सेलिब्रेट करेंगे 'खान'!]
शाहरुख खान और गौरी खान किसी फिल्मी परिवार से नहीं आते हैं। एक सपना शाहरूख खान ने देखा, बॉलीवुड और लोगों के दिलों पर राज करने का सपना और उस सपने को पूरा करने में शाहरूख खान का साथ गौरी खान दी और ये सिलसिला 25 सालों से लगातार जारी है।

शाहरूख खान और गौरी की हम आज कुछ तस्वीरें लाए हैं जिनमें आपको उनकी रियल लाइफ केमेस्ट्री भी देखने को मिलेगी। ट्वीटर पर 25 Years of SRK Gauri ट्रेंड हो रहा है और शाहरूख के फैन्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।
रोमांस के बादशाह किंग खान असल ज़िंदगी में इतने रोमांटिक नहीं हैं। हालांकि ये तो सभी जानते हैं कि शाहरूख और गौरी बॉलीवुड के सबसे स्ट्रॉन्ग कपल हैं और आज ये दोनों इस साथ के 25 साल पूरे कर रहे हैं। 25 अक्टूबर 1991 को शाहरूख खान और गौरी छिब्बर शादी के बंधन में बंधन गए थे।
हालांकि इस छोटी सी लव स्टोरी में कई बड़े बड़े चौंका देने वाले खुलासे हैं। अपने एक इंटरव्यू में शाहरूख खान बताते हैं कि वो गौरी से 1984 में मिले। गौरी वो पहली लड़की थीं जिन्होंने उनके साथ डांस किया। शाहरूख और गौरी काफी साल से साथ थे पर गौरी को प्रपोज़ करना शाहरूख के लिए टेढ़ी खीर था।
एक बार शाहरूख गौरी को ड्रॉप करने जा रहे थे। उन्होंने गौरी को ड्रॉप किया और बिना जवाब सुने भाग गए। बात को याद करते हुए शाहरूख कहते हैं कि ज़ाहिर सी बात है गौरी का जवाब हां था।
गौरी छिब्बर ने अपना सरनेम 21 साल की उम्र में खान कर लिया। इतनी छोटी उम्र में शादी के खिलाफ सब थे। उनके मां-बाप तो मुस्लिम लड़के से शादी के खिलाफ थे लेकिन उन्होंने संयम से काम लिया और सबको मनाया।
उस दौर में शाहरूख के पास न ज़्यादा काम था और न नाम। वो इंडस्ट्री में एक मुकाम तलाश रहे थे। जबकि गौरी ओए नाम के एक चैनल पर म्यूज़िक शो होस्ट करती थीं।
शाहरूख खान और गौरी की लवस्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उनकी स्टोरी में हरकुछ है तभी करण जौहर भी उनकी लव स्टोरी को परदे पर उतारना चाहते हैं।
ये गौरी खान और शाहरूख खान की शादी तस्वीर है। दोनों ने शादी परिवार की मर्जी से पारंपरिक तौर तरीको से ही की थी।
गौरी और शाहरूख बॉलीवुड में परफेक्ट बॉन्डिंग के लिए शुरूआत से जाने जाते हैं। पहले भी दोनों किसी भी पार्टी में साथ में ही खुद में खोए नजर आते थे और आज भी।
दोनों की एक और क्यूट सी तस्वीर जो अपने आप में काफी कुछ बयां करती है।


Click it and Unblock the Notifications









