2023 में बॉलीवुड की इन बड़े बजट की फिल्मों पर लगे हैं 2500 करोड़ का दांव

Bollywood Movies

इस साल जिस तरह सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान और रणबीर कपूर की फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो फैंस के लिए काफी खुश कर देने वाली बात हैं। ठीक उसी तरह इन बड़े-बड़े स्टार्स पर बॉलीवुड ने काफी बड़ा दांव भी खेला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2023 में बॉलीवुड की कुछ बड़े बजट की फिल्मों को मिलाकर कुल 2500 करोड़ रुपये का दांव है। पिछले साल बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रही जो 270 करोड़ रुपये की कमाई करने में भी नाकामयाब रही।

आइए आपको बताते हैं, बॉलीवुड की बड़े बजट की फिल्मों के बारे में :

पठान :

पठान :

साल 2023 में शाहरुख खान फिल्म 'पठान' के साथ 4 सालों बाद कमबैक कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम दोनों ही एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये का बताया जाता है।

मैदान :

मैदान :

फुटबॉल की कहानी पर आधारित फिल्म 'मैदान' काफी पहले ही बन चुकी है, लेकिन इसके रिलीज को टाला जा रहा है। फिल्म में अजय देवगन नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को बनाने में निर्माता बोनी कपूर ने करीब 100 रुपये खर्च किये हैं।

भोला :

भोला :

अजय देवगन की दूसरी फिल्म 'भोला', जो तमिल फिल्म 'कैथी' का हिंदी रिमेक है, इस साल मार्च में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टिजर आ चुका है और फैंस इसे जबर्दस्त हिट करार दे रहे हैं। इस फिल्म का भी बजट 80-100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

बवाल :

बवाल :

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की लीड रोल वाली फिल्म 'बवाल' का निर्देशन फिल्म 'दंगल' फेम नितेश तिवारी करने वाले हैं। यह फिल्म वरुण धवन के करियर की सबसे बड़े बजट वाली फिल्म बतायी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 100-130 करोड़ रुपये बतायी जाती है।

किसी का भाई किसी की जान :

किसी का भाई किसी की जान :

सलमान खान स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का इंतजार लंबे अर्से से दर्शक कर रहे हैं। मल्टीस्टारर इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, राम चरण, राणा दग्गुबाती, वेंकटेश और शहनाज गिल जैसे स्टार काम कर रहे हैं। इस फिल्म का भी बजट 100 करोड़ रुपये बताया जाता है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी :

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी :

लंबे अर्से बाद एक बार फिर से करण जौहर ने फिल्म निर्देशन की कमान अपने हाथों में संभाली है। फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के साथ ही धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का बजट 70-80 करोड़ रुपये बताया जाता है।

जवान :

जवान :

फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ ही साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा भी नजर आने वाली हैं। 5 भाषाओं में देशभर में रिलीज होने वाली इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है जिसे दर्शकों का भरपुर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म को बनाने में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत लगी बतायी जाती है।

आदि पुरुष :

आदि पुरुष :

रामायण पर आधारित फिल्म 'आदि पुरुष' का टीजर जारी किया जा चुका है। फिल्म में प्रभास के साथ कृति सेनन और सैफ अली खान नजर आने वाले हैं। लेकिन फिल्म में एक्टर्स का लुक दर्शकों को पसंद नहीं आया है। करीब 500 करोड़ की बजट में बनी इस फिल्म में कुछ जरूरी बदलाव किये जाने वाले हैं, जिसकी वजह से फिल्म का बजट और भी बढ़ सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X