रंगीला के 25 साल - शाहरूख को अवार्ड मिलने के बाद आमिर ने किया था अवार्ड्स का बॉयकॉट
आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर, जैकी श्रॉफ स्टारर रंगीला की रिलीज़ को 25 साल पूरे हो चुके हैं। राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म को 1996 के फिल्मफेयर अवार्ड्स में शाहरूख खान की दिलवाले दुलहनिया के साथ सबसे ज़्यादा कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले थे।
लेकिन अवार्ड्स में बाज़ी मारी शाहरूख खान - काजोल स्टारर आदित्य चोपड़ा की दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे। बेस्ट एक्टर का अवार्ड शाहरूख खान को गया और इसके बाद आमिर खान ने अवार्डस फंक्शन्स बॉयकॉट कर दिए।

एक वो दिन था और एक आज का दिन है, आमिर खान दोबारा कभी किसी अवार्ड शो में नहीं गए। आमिर और शाहरूख दोनों ही बेस्ट एक्टर की कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किए गए थे। हालांकि रंगीला ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (जैकी श्रॉफ) और म्यूज़िक (ए आर रहमान) का अवार्ड अपने नाम किया।
रंगीला कई मायनों में खास थी। इस फिल्म से ए आर रहमान ने अपना हिंदी फिल्म डेब्यू किया था वहीं म्यूज़िक जगत से दूरी बना चुकी आशा भोंसले ने अपना कमबैक किया था। फिल्म में उनके गाने तन्हा तन्हा के लिए उन्हें स्पेशल अवार्ड दिया गया क्योंकि उन्होंने अवार्ड्स लेना छोड़ दिया था।
वहीं रंगीला के लिए अहमद खान को रंगीला रे गाने के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर, मनीष मल्होत्रा को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन और राम गोपाल वर्मा को बेस्ट स्टोरी का फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया था।
जानिए 1995 में बॉलीवुड के बाकी सितारे क्या कर रहे थे -


Click it and Unblock the Notifications













