25 साल पहले अजय देवगन को धोखा देकर शाहरूख ने साईन की थी करण अर्जुन, जानिए दिलचस्प किस्से
शाहरूख खान - सलमान खान स्टारर करण अर्जुन की रिलीज़ को आज 25 साल पूरे हो चुके हैं और इस मौके पर हमने सोचा फिल्म से जुड़ कुछ बेहद दिलचस्प किस्से आप तक पहुंचाए जाएं। शुरू करते हैं फिल्म की स्टारकास्ट के साथ। फिल्म के हीरो थे शाहरूख खान और अजय देवगन।
अजय देवगन ने फिल्म साईन कर ली थी लेकिन फिर उन्हें लगा कि शाहरूख वाला किरदार फिल्म पर ज़्यादा हावी हो सकता है और उन्होंने राकेश रोशन से शाहरूख वाला किरदार करने की डिमांड कर डाली।

राकेश रोशन असमंजस में पड़ गए। उन्होंने अजय देवगन और शाहरूख को साथ बैठकर बात करने को कहा। अजय देवगन और शाहरूख साथ बैठे और दोनों ने एक साथ ही तय किया कि दोनों ही फिल्म छोड़ देते हैं।
गौरतलब है कि उस समय शाहरूख खान भी फिल्म की कहानी से ज़्यादा सहमत नहीं थे। ऐसे में दोनों ने ही फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया। अजय ने फिल्म छोड़ दी। लेकिन तब हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि शाहरूख अभी भी फिल्म कर रहे हैं।
इसके बाद 20 सालों तक शाहरूख खान और अजय देवगन के बीच इस बात को लेकर कोल्ड वॉर छिड़ी रही। जानिए फिल्म से जुड़े और दिलचस्प किस्से -


Click it and Unblock the Notifications












