"मुझे नाना पाटेकर की वजह से DDLJ छोड़नी पड़ी", 524 करोड़ का बॉक्स ऑफिस
आदित्य चोपड़ा की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है और फिल्म के बारे में कुछ ऐसी बातें सामने आ रही हैं जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं। जैसे कि क्या आपको पता है कि फिल्म का बजट केवल 4 करोड़ रूपये था। और फिल्म ने भारत में 89 करोड़ की कमाई की थी।
वहीं फिल्म ने ओवरसीज़ में भी लगभग 13.50 करोड़ की कमाई की थी। अगर इस समय के हिसाब से आंकड़ों को बदला जाए तो आज के समय में DDLJ ने लगभग 524 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की थी। जिसमें 455 करोड़ केवल भारत के नाम थे।

वहीं फिल्म की मेकिंग वीडियो में फराह खान बताती दिखीं कि किस तरह उन्हें स्विट्ज़रलैंड बुलाया गया था फिल्म के गाने शूट करने के लिए। लेकिन उस समय उनकी सारी डेट्स नाना पाटेकर के साथ बुक थीं और फराह फिल्म के गाने शूट करने नहीं जा पाईं।
जब टीम लौट कर आई तो फराह ने आदित्य चोपड़ा के लिए रूक जा ओ दिल दीवाने कोरियोग्राफ किया। लेकिन आज उन्हें इस बात का मलाल है कि उन्होंने नाना पाटेकर को टाटा बाय बाय कह कर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे पर काम क्यों नहीं किया।
जानिए फिल्म से जुड़े ऐसे ही कुछ बेहद दिलचस्प किस्से -


Click it and Unblock the Notifications












