25 साल की हुई ''अंदाज़ अपना अपना''- यहां पढ़ें चार सुपरस्टार वाली इस फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें
राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म 'अंदाज अपना अपना' बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्मों में शामिल है।एक अमीर लड़की के पीछे दो पागल मजनू। उनके बीच की लड़ाई, कंफ्यूजन और ढेर सारा धमाल.. इस फिल्म की हर बात गुदगुदाती है। अंदाज़ अपना अपना ने आज 25 साल पूरे कर लिये हैं, लेकिन अमर- प्रेम की दोस्ती आज भी हमारे बीच उतनी ही खास है।
'अंदाज अपना अपना' में सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन मुख्य किरदारों में थे। जब फिल्म सिनेमाघरों रिलीज हुई थी, तब दर्शकों ने इसे नकार दिया था और फिल्म पिट गई थी। लेकिन टेलीविजन पर इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉस मिला। लोगों ने इसकी कॉमेडी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया।


Click it and Unblock the Notifications











