FLASHBACK: 1942 अ लव स्टोरी, जब सलमान - माधुरी के रोमांस को मिली थी कड़ी टक्कर
विधु विनोद चोपड़ा की डायरेक्ट और प्रोड्यूस की हुई फिल्म 1942 अ लव स्टोरी आज रिलीज़ के 25 साल पूरे कर रही है। फिल्म में मनीषा कोईराला, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म एक म्यूज़िकल लव स्टोरी थी और इसके गाने बेतहाशा चले थे। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 7 करोड़ की कमाई की और फ्लॉप हुई।
फिल्म का म्यूज़िक दिया था आरडी बर्मन ने और गीत लिखे थे जावेद अख्तर ने। उस साल आरडी बर्मन को इस फिल्म के लिए बेस्ट म्यूज़िक और जावेद अख्तर को बेस्ट गीतकार का अवार्ड मिला था। वहीं कुमार सानू और कविता कृष्णमूर्ति को इस फिल्म के लिए बेस्ट सिंगर का अवार्ड मिला था। जानिए 1994 में क्या कर रहा था पूरा बॉलीवुड -
1942 अ लव स्टोरी को उस साल फिल्मफेयर के 14 नॉमिनेशन मिले थे जिनमें से 9 जीते गए थे। सारे म्यूज़िक अवार्ड्स के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला था। इसके अलावा नितिन देसाई को बेस्ट आर्ट डायरेक्टर, बिनोद प्रधान को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, रेणु सलूजा को बेस्ट एडिटिंग और जीतेंद्र चौधरी - नमिता नायक को बेस्ट साउंड डिज़ाइन का अवार्ड मिला था।

इसके अलावा बेस्ट फिल्म और डायरेक्टर के लिए विधु विनोद चोपड़ा, बेस्ट एक्टर के लिए अनिल कपूर और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए मनीषा कोईराला नॉमिनेट किए गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











