ना सलमान का गुरूर...ना आमिर की अकड़...इसलिए हैं ये BEST!
शाहरूख खान, मतलब बादशाह, रोमांस का। परदे पर शाहरूख ने जो किया वो शायद ही किसी ने किया है और शायद ही शायद कोई दोबारा कर पाए। टैलेंट के नाम पर अगर रोमांस को किसी ने परदे पर शिद्दत से उतारा है तो वो शाहरूख खान हैं। और इस काम में कोई उनके आस पास भी नहीं टिक सकता ।
शाहरूख खान के आज इंडस्ट्री में 24 साल पूरे हो गए। 24 साल कोई कम समय नहीं होता। 24 साल से शाहरूख खान बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं। हर स्टार के करियर में बुरा दौर आता है लेकिन शाहरूख खान पिछले 24 सालों से लगातार सफल हैं।
[अक्षय कुमार से सलमान की लकी चार्म लेकिन जोड़ी हिट किसी और के साथ!]
आज ही के दिन उनकी पहली फिल्म दिवाना रिलीज हुई थी। पहली फिल्म में ही दिव्या भारती के साथ काम करने का मौका। शाहरूख खान इस फिल्म के बाद दिल आशना है, माया मेमसाहब , चमत्कार जैसी फिल्मों में नजर आए लेकिन बाजीगर ने उनकी किस्मत पलट दी और उसके बाद जो हुआ वो बच्चा बच्चा भी जानता है।
शाहरूख खान के 24 साल पूरे होने पर हमने ढूंढने की कोशिश की वो कारण जिससे बॉलीवुड में शाहरूख की जगह कोई क्यों नहीं ले सकता और क्यों हैं वो बाकियों से अलग।


Click it and Unblock the Notifications











