..................... बॉबी देओल ने किया था खुलासा - विधु विनोद चोपड़ा ने उनकी हीरोइन को काट लिया | bobby deol revealed kareeb actress neha was bit by vidhu vinod chopra - Hindi Filmibeat

करीब फिल्म की शूटिंग के दौरान विधु विनोद चोपड़ा ने हीरोइन को दांत काट लिया था - बॉबी देओल के खुलासे

बॉबी देओल और नेहा स्टारर करीब की रिलीज़ को आज 22 साल पूरे हो चुके हैं। ये प्यारी सी फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। बॉबी देओल के पुराने इंटरव्यू में उन्होंने इस फिल्म को लेकर कुछ अजीब खुलासे किए थे।

बॉबी ने बताया कि शायद वो स्टार किड थे इसलिए उनके साथ वैसा बर्ताव नहीं किया जाता था जैसा कि फिल्म की हीरोइन नेहा के साथ। नेहा को सेट पर काफी डांट पड़ती थी।

22-years-of-kareeb-bobby-deol-confessed-he-was-a-star-kid-actress-neha-was-bit-by-vidhu-vinod-cho

बॉबी ने बताया एक सीन की शूटिंग के दौरान नेहा को पहाड़ों से उतर कर अपना दायां हाथ आगे करना था लेकिन वो हर बार भूल जाती थी। 20 - 22 टेक के बाद विधु विनोद चोपड़ा नेहा पर झल्ला चुके थे और नेहा नर्वस हो चुकी थीं।

विधु विनोद चोपड़ा ने नेहा को कहा कि अपने दाएं हाथ पर दांत काट लो तो याद रहे कि कौन सा हाथ आगे करना है। लेकिन नेहा ये करने के बाद भी सीन के दौरान गलती कर गई। आखिरकार विधु विनोद चोपड़ा झल्ला चुके थे।

वो आगे आए और उन्होंने झुंझलाहट में खुद ही नेहा के दाएं हाथ पर दांत काट लिया। हर कोई देखता रह गया। गौरतलब है कि नेहा ने ज़्यादा फिल्में नहीं की। बाद में उन्होंने मनोज बाजपेयी से शादी कर फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X