दीपिका या प्रियंका नहीं...ये होंगी इस साल की सुपरहिट एक्ट्रेस
इस साल कई बहुप्रतिक्षित फिल्में रिलीज हो रही हैं। यह सभी फिल्में अपनी कहानी और बिग स्टार कास्ट के कारण चर्चा में हैं। लेकिन कई एक्ट्रेस के लिए यह फिल्में उनके करियर के लिए बड़ा मौका साबित हो सकती हैं।
साल 2017 कई मायनों में दिलचस्प होता चला जा रहा है। एक के बाद एक कई बहुप्रतिक्षित फिल्मों के पोस्टर के साथ ट्रेलर की भी पहली झलक दिखाई दे रही है। वहीं इस साल ऐसी कई बिग स्टार फिल्में हैं, जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
इस साल रिलीज होने वाली कई बड़ी फिल्मों में सरकार 3, बेगम जान, अतिथि इन लंदन, टॉयलेट- एक प्रेम कथा, ट्यूबलाईट के साथ कई रोचक फिल्में सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। साल जैसे -जैसे अपने अंत की तरफ करवट लेगा , ठीक वैसे ही इन सभी फिल्मों के पहले लुक और ट्रेलर पर से भी पर्दा उठता चला जाएगा।
यह सभी फिल्में अपनी स्टोरी लाइन, एक्टर और डायरेक्टर को लेकर चर्चा में हैं। एक दूसरे से रिलीज डेट और कहानी के लिहाज से अलग होने के बावजूद भी, इन सभी फिल्मों में एक समानता है। जी हां, इन सभी फिल्मों में सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे बॅालीवुड के बड़े एक्टरों के साथ कई नई एक्ट्रेस स्क्रीन शेयर करेंगी। कई ऐसी एक्ट्रेस भी हैं, जिनके लिए इन बड़ी फिल्मों से जुड़ना करियर के लिहाज से बहुत मायने रखता है।
दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कंगना रनौत का किसी भी बड़ी फिल्म का हिस्सा होना जहां आम बात हो गई है। वहीं महज दो या तीन फिल्म पुरानी एक्ट्रेस के लिए बड़े बैनर से लांच होने का मतलब खुद को हिट एक्ट्रेस की कैटेगरी में शामिल करना होता है।
आइए जानते हैं, इन सभी एक्ट्रेस के नाम , जो इस साल कई स्टार एक्टरों के साथ दमदार मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications