#Shaandaar: सलमान - अक्षय - आमिर ने लगाया केवल 100 करोड़ का भाव!

साल 2017 कई लिहाज़ से शानदार है लेकिन सबसे अलग बात जो अभी तक किसी ने नोटिस नहीं की है वो ये है कि इस एक साल में चार सुपरस्टार्स शानदार कैमियो में नज़र आने वाले हैं!

एक सुपरस्टार की कीमत क्या होती है ये तो हम सब जानते हैं। यही कारण है कि कैमियो का ट्रेंड बॉलीवुड में धमाकेदार तरीके से सफल रहा है। एक स्टार हमेशा फिल्म की कीमत बढ़ा देता है और 2017 में चार सुपरस्टार्स ऐसी ही चार फिल्मों की कीमत बढ़ाने वाले हैं।

जी हां, 2017 में सलमान खान, शाहरूख खान, अक्षय कुमार और आमिर खान, चारों ही आपको ऐसी फिल्मों में कैमियो करते नज़र आएंगे जिनमें इन स्टार्स के होने मात्र से काफी फर्क पड़ने वाला है।

2017-superstar-cameos-shahrukh-akshay-salman-aamir-notch-the-game

अक्षय कुमार तापसी पन्नू की नाम शबाना में नज़र आएंगे। फिल्म में उनका कैमियो फिल्म को 100 करोड़ के पार पहुंचा ही देगा इसकी पूरी गारंटी है और ऐसे में ये फिल्म तापसी पन्नू के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है।
[सलमान को अपनी #ReleaseDate दे देंगे अक्षय?]

आमिर खान अपने मैनेजर अद्वैत चंदन की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में कैमियो करते नज़र आएंगे। और इस फिल्म का भाव सबसे ज़्यादा आमिर ने बढ़ाया है। माना जा रहा है कि केवल आमिर के होने से फिल्म 100 करोड़ तक पहुंच जाएगी।

सलमान खान वरूण धवन की जुड़वा 2 का भाव बहुत तेज़ी से बढ़ाने वाले हैं तो वहीं शाहरूख खान ट्यूबलाइट में सलमान खान के साथ नज़र आएंगे। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इन चारों फिल्म में ये चारों सुपरस्टार, फिल्म का क्लाईमैक्स बदलेंगे।

तो इसी बात पर आपको याद दिलाते हैं कुछ ऐसे सुपरस्टार कैमियो जो फिल्मों में यादगार रह गए -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X