#ScoreCard: 2017 के छह महीने और 17 टॉप की FLOP फिल्में!
बॉक्स ऑफिस के लिहाज़ से 2017 में बॉलीवुड को खून के आंसू रोने पड़ रहे हैं। छह महीने बीत चुके हैं, 50 से ऊपर फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कोई कमाल नहीं हो पाया है।
6 महीने में बॉक्स ऑफिस को 17 फ्लॉप फिल्में मिल चुकी हैं। वहीं हिट के नाम पर बाहुबली 2, रईस, काबिल, जॉली एलएलबी 2 शामिल है। कई बड़े स्टार और बड़े बजट की फिल्म पानी भरती नज़र आईं।

2017 में बाहुबली बॉक्स ऑफिस पर ऐसी टिकी कि बॉलीवुड की ऐसी की तैसी हो गई। हालांकि कुछ अच्छी फिल्में रिलीज़ हुई हैं लेकिन उनका असर, बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर ज़्यादा नहीं पड़ा है।
वहीं दुख ये भी है कि अभी तक ट्यूबलाइट छोड़कर किसी भी फिल्म से ऐसी कोई उम्मीद ही नहीं रखी गई थी कि किसी को झटका लगे। जितनी भी फिल्में फ्लॉप हुईं, उनसे उम्मीद भी यही थी।
हालांकि अभी तक आधा साल बाकी है लेकिन बॉलीवुड को 17 फ्लॉप फिल्में पहले ही मिल चुकी हैं। हालांकि, इस साल के दूसरे हिस्से में शानदार फिल्मों की भरमार है।
लेकिन पहले हाफ में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं हो पाया है। आप जानिए 2017 की फ्लॉप फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications