..................... 2005 bollywood film Kaal clocks 14 years - Ajay Devgn's superstition mistake - Hindi Filmibeat

14 years: जब अजय देवगन के अंधविश्वास से सुपरृफ्लॉप हुई थी शाहरूख की ये फिल्म

अजय देवगन और शाहरूख खान एक ही फिल्म में साथ आए हैं - काल। इस फिल्म में शाहरूख मेहमान भूमिका में थे और अजय एक बड़े कैमियो में। इस फिल्म को करण जौहर के साथ प्रोड्यूस किया था शाहरूख खान ने। लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी और अजय देवगन ने ये फिल्म केवल एक अंधविश्वास के चलते की थी।

हाल ही में कॉफी विद करण में अजय देवगन ने मज़ाक मज़ाक में इस बात का खुलासा किया कि पहले वो एक अंधविश्वास भरी बात पर काफी भरोसा रखते थे। वो ये कि करण जौहर की जो भी फिल्म क से शुरू होती है वो ब्लॉकबस्टर हो जाती है।

2005-bollywood-film-kaal-clocks-14-years-ajay-devgn-s-superstition-mistake

अजय देवगन ने बताया कि यही कारण था कि उन्होंने काल साइन की लेकिन जैसे ही फिल्म सुपरफ्लॉप हुई, अजय देवगन का ये अंधविश्वास भी खत्म हो गया। इस बयान के लिए अजय देवगन को करण जौहर के शो में एक ऑडी तक मिल गई।

वैसे काल अपने समय से काफी आगे की फिल्म थी। फिल्म में जॉन अब्राहम, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय और एशा देओल मुख्य भूमिका में थे। वहीं फिल्म में शाहरूख खान और मलाईका अरोड़ा ने एक आईटम डांस भी किया था लेकिन सोहम शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को कोई नहीं बचा पाया था।

काल ने आज 14 साल पूरे कर लिए हैं लेकिन अजय देवगन के इस एक बयान ने फिल्म की सारी भूल चूक माफ कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X