क्या कहना के 20 साल - प्रीती ज़िंटा की डेब्यू फिल्म - सबने कहा करियर शुरू होने से पहले ही खत्म
प्रीती ज़िंटा की फिल्म क्या कहना की रिलीज़ को आज 20 साल पूरे हो चुके हैं। 19 मई 2000 को रिलीज़ हुई ये फिल्म यूं तो प्रीती ज़िंटा की डेब्यू फिल्म थी। लेकिन ये फिल्म चार साल तक अटकी रही और फिर 2000 में रिलीज़ हो पाई।
यही कारण है कि इसे प्रीती ज़िंटा का डेब्यू नहीं कहा जाता है। लेकिन ये फिल्म प्रीती ज़िंटा के दिल के कितने पास है इसका ज़िक्र उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया।

क्या कहना से अपनी ये तस्वीर शेयर करते हुए प्रीती ज़िंटा ने लिखा - क्या कहना के 20 साल पूरे हो गए। मुझे आज भी याद है कि जब मैंने एक बिन ब्याही मां की कहानी के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी तो सबने मुझे चेतावनी दी थी कि मेरा करियर खत्म हो जाएगा।
आज मैं पीछे देखती हूं तो रमेश तौरानी और हनी आंटी को धन्यवाद देती हूं इस फिल्म के लिए। और सैफ और चंद्रचूड़ को दिल से शुक्रिया मेरे साथ इतना शांत और शानदार बर्ताव करने के लिए।
ये फिल्म मुझे हमेशा याद दिलाती है कि हमेशा अपने दिल की सुनो और जो दिल कह रहा है, कर दो, बिना ये सोचे कि बाकी लोग क्या कहेंगे। मैं शाह सर को बहुत मिस करती हूं। क्या कहना!


Click it and Unblock the Notifications












