कहो ना प्यार है के 20 साल - फिल्म में गलती से दिख गई थीं करीना कपूर, देखिए वायरल सीन
ऋतिक रोशन स्टारर कहो ना प्यार है, 14 जनवरी 2000 को रिलीज़ हुई थी और फिल्म ने आज रिलीज़ के 20 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म में पहले ऋतिक रोशन के साथ करीना कपूर डेब्यू करने वाली थीं। करीना ने ऋतिक के साथ फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी।
लेकिन फिर करीना को लगने लगा कि ऋतिक फिल्म में उन पर हावी होंगे और इसी कारण से करीना ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया। बाद में अमीषा पटेल ने उन्हें रिप्लेस किया। लेकिन आज भी फिल्म से करीना कपूर पूरी तरह एडिट नहीं हो पाई हैं।

करीना कपूर ने कॉफी विद करण के एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने करियर का पहला शॉट इसी फिल्म के लिए दिया था और वो शॉट आज भी फिल्म में है। उसे पूरी तरह से एडिट नहीं किया गया या फिर वो एडिटिंग में छूट गया।
करीना कपूर ने कहो ना प्यार है रिजेक्ट करने के बाद अभिषेक बच्चन के साथ रिफ्यूजी के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया था। वैसे ये पहली फिल्म नहीं है जो करीना कपूर ने रिजेक्ट कर दी हो और बाद में पछताई हों। ऐसे फिल्मों की पूरी लिस्ट है -


Click it and Unblock the Notifications