20 YEARS- साल 1999 की सबसे बड़ी फिल्म थी ''हम साथ साथ हैं'', जानें फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें
सूरज बड़जात्या की पॉपुलर फैमिली फिल्म 'हम साथ साथ हैं' को आज 20 साल पूरे हो चुके हैं। सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, तबू, सोनाली बेंद्र और करिश्मा कपूर स्टारर यह फिल्म 1999 की सुपरहिट फिल्मों में शामिल थी।लेकिन साथ ही फिल्म 'काला हिरण' मामले से जुड़ी होने की वजह से भी लगातार सुर्खियों में रही है।
मैंने प्यार किया और हम आपके हैं कौन के बाद राजश्री प्रोडक्शन की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। और इसी का नतीजा है कि यह 1999 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित हुई। फिल्म के किरदार हों या फिल्म के गाने.. आज भी यह 90 के दशक की यादगार फिल्मों में शामिल है।

हम साथ साथ हैं की थीम थी रामायण जिसमें प्यार का पुट डालकर और संगीत का तड़का मारकर राजश्री प्रोडक्शन्स ने बड़े प्यार से पेश किया। A family that eats together, prays together and stays together. सूरज के इस परिवार से हर मध्यम वर्गीय परिवार ने खुद को जोड़ने की कोशिश की।
आज फिल्म की 20वीं सालगिरह पर जानते हैं, फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।


Click it and Unblock the Notifications











