20Years: 2 Khan की ब्लॉकबस्टर फिल्म, प्यार-दोस्ती का Dhamaka, बना दिया सुपरस्टार
शाहरुख खान के फैंस के लिए आज एक स्पेशल दिन है। शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है को रिलीज हुए आज पूरे 20 साल हो गये हैं और आज भी ये फिल्म प्यार करने वालों के लिए एक खास व स्पेशल फिल्म है। आज भी जब लोग रोमांटिक फिल्मों का नाम लेते हैं तो यंगस्टर्स के लिए कुछ कुछ होता है एक परफेक्ट फिल्म है।
[500 करोड़ी सुपरस्टार से तुलना पर बोले करण जौहर, दिया तगड़ा जवाब, आप भी सुनिए]
शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की फिल्म कुछ कुछ होता है में सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि दोस्ती को भी बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाया गया है। फिल्म में शाहरुख खान अपने टिपिकल राहुल के किरदार में थे और रानी मुखर्जी ने उनकी लव लेडी का किरदार निभाया था। जिसका नाम था टीना। इसके अलावा अंजली यानी काजोल फिल्म में शाहरुख खान यानी राहुल की बेस्ट फ्रेंड के किरदार में थीं।

ये फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर ही नहीं हुई थी। बल्कि इस फिल्म उस दौर की ट्रेंड सेटर साबित हुई थी। लोग इस फिल्म को देखने के बाद इसकी हर बात कॉपी करते नजर आए थे। इन सबके पीछे थे करण जौहर जिन्हें इस फिल्म ने रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें कुछ कुछ होता है कि उन बातों के बारे में जो उस दौर में हर किसी के दिलो-दिमाग पर छा गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











