#ReleaseRewind: ट्यूबलाइट: सलमान खान की सबसे फ्लॉप ईद, लौटाने पड़े थे लोगों को फिल्म के पैसे

By Staff

सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट को रिलीज़ हुए आज पूरे दो साल हो गए हैं। 2017 में सलमान खान की इस फिल्म को उनका ईद धमाका कहा जा रहा था लेकिन फिल्म रिलीज़ होते ही फ्यूज़ हो गई थी। फैन्स भी सलमान खान की इस ईदी से खासा निराश नहीं हुए थे। कबीर खान से लेकर शाहरूख खान तक का साथ, कोई भी फिल्म के काम नहीं आ पाया था।

फिल्म को लोगों ने सिरे से नकार दिया था और आलम ये था कि फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान को डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसे लौटाने पड़े थे क्योंकि लोग सिनेमाघरों तक फिल्म देखने जा ही नहीं रहे थे जिससे थियेटर मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

2-years-of-tubelight-salman-khan-s-biggest-eid-disaster

इस बार ईद पर भारत के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने माना भी था कि ईद पर ट्यूबलाइट रिलीज़ करना उनकी बहुत बड़ी गलती थी। सलमान खान का कहना था कि मैं नहीं चाहता था कि ट्यूबलाइट, ईद पर रिलीज़ की जाए। मैंने सबसे कहा भी कि ईद पर लोग खुशियां बांटते हैं। वो मेरी फिल्में देखने खुशी खुशी आते हैं।

वैसे और भी कई कारण हैं जिसकी वजह से ट्यूबलाइट फ्लॉप हुई और उनमें से कुछ कारण हमने भी ढूंढ निकाले हैं। आपने अगर ट्यूबलाइट देखी है तो आप भी इस कारण से पूरी तरह सहमत होंगे

ट्यूबलाइट की रिलीज़ को लेकर सलमान खान का कहना था कि उन्हें उसी समय अड़ जाना चाहिए था कि फिल्म को ईद पर नहीं रिलीज़ करना है। लेकिन सबने सलमान से कहा कि हमने रिलीज़ डेट बुक कर ली है। दर्शक खुशी खुशी सलमान की फिल्म देखने गया लेकिन रोते रोते बाहर निकला, वो भी ईद पर।

सलमान का मानना था कि मनोरंजन की जगह अगर दर्शकों को ऐसी इमोशनल फिल्म मिलेगी तो वो पचा नहीं पाएंगे। फिल्म में केवल जंग है। और यही हुआ भी, लोगों को ट्यूबलाइट नहीं पची।

वैसे ट्यूूबलाइट के बाद रेस 3 से भी दर्शक बहुत ज़्यादा खुश नहीं हुए थे। हालांकि इस बार सलमान खान की भारत ने दर्शकों को आखिरकार ईद पर खुश किया है। अगली ईद पर सलमान खान, आलिया भट्ट के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह में नज़र आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X