..................... शाहरूख खान की ज़ीरो के हीरो हीरोइन थे सलमान कैटरीना | Shah Rukh Khan's Zero trivia - Titled Katrina Meri Jaan, Salman Khan Katrina Kaif lead role - Hindi Filmibeat

2012 में बननी थी शाहरूख खान की ज़ीरो, असली हीरो - हीरोइन थे सलमान - कैटरीना, ये था फिल्म का नाम

आनंद एल राय की फिल्म ज़ीरो की रिलीज़ को दो साल पूरे हो चुके हैं। 21 दिसंबर 2018 को रिलीज़ हुई इस फिल्म के लिए दर्शक बहुत उत्साहित थे। लेकिन ये फिल्म शाहरूख खान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप हुई। इतना कि इस फिल्म के बाद शाहरूख खान ने फिल्मों से ब्रेक ही ले लिया।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए शाहरूख खान फिल्म की पहली चॉइस कभी थे ही नहीं। दरअसल, ये फिल्म 2012 में ही बननी शुरू हुई थी। तब फिल्म के हीरो थे सलमान खान और हीरोइन थीं कैटरीना कैफ। और फिल्म का नाम था कैटरीना मेरी जान।

2-years-of-shah-rukh-khan-s-zero-trivia-titled-katrina-meri-jaan-salman-khan-katrina-kaif-leads

फिल्म में कैटरीना कैफ बबीता नहीं, बल्कि कैटरीना का ही किरदार निभाने वाली थीं। लेकिन समय के साथ सलमान ने फिल्म छोड़ दी और बाद में कैटरीना तो फिल्म में रहीं लेकिन फिल्म के हीरो हो गए शाहरूख खान। वहीं फिल्म की स्क्रिप्ट में भी काफी कुछ बदला गया।

हालांकि चूंकि सलमान इस फिल्म से काफी जुड़ चुके थे इसलिए उन्होंने फिल्म में शाहरूख खान के साथ इसकबाज़ी गाना किया और उनका ये गाना ईद पर रिलीज़ किया गया जिसने तहलका मचा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X