2 Years: देशभर में बवाल, तोड़ फोड़ के बाद रिलीज हुई थी फिल्म पद्मावत, कमाई- 300 करोड़

By Varsha Verma

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज बेशक 'छपाक' फिल्म को लेकर सुर्खियों में हों लेकिन आज से ठीक दो साल पहले इसी तरह वह अपनी फिल्म 'पद्मावत' को लेकर सुर्खियों में थी। फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी 2018 को रिलीज हुई। जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर लीड रोल में थे। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को आज पूरे दो साल हो गए हैं। लेकिन इन सालों में कुछ नहीं बदला है तो वह है कि कुछ चीजों को लेकर अनचाहा बवाल।

कई बार हो चुका है कि फिल्मों को लेकर बेमतलब का हंगामा मचाया जाता है। इन हंगामों के चक्कर में कभी फिल्म हिट हो जाती है तो कभी फ्लॉप। हाल में ही दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' पर मचे बवाल के बाद ये फ्लॉप हो गई लेकिन 'पद्मावत' साल की बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। दर्शकों को फिल्म में दीपिका और रणवीर का काम काफी पसंद आया था।

deepika padukone padmavat film

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर सबसे ज्यादा बवाल देखने को मिला था। फिल्म पर करणी सेना समेत कई समुदाय ने आरोप लगाया कि फिल्म में रानी पद्मावती का अपमान किया गया है। लेकिन बाद में इतिहासकारों द्वारा फिल्म को हरी झंडी मिली लेकिन विरोध जारी रहा। इस दौरान स्टार्स के पोस्टर जलाए गए, बसे तोड़ी गई, हिंसा की गई और भी न जाने कौन कौन से हथकंडे अपनाए गए। लेकिन फिल्म पद्मावत पर इसका रत्ती भर फर्क नहीं पड़ा। जानिए पद्मावत पर भारी विवाद की कहानी से लेकर फिल्म के हिट होने तक का सफर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X