जब 2 साल के सैफ अली खान दौड़ पड़े अपने शशि कपूर अंकल की जान बचाने, शर्मिला टैगोर के साथ फिल्म

18 मार्च को शशि कपूर की 83वीं जन्मतिथि पर बॉलीवुड उन्हें याद कर रहा है। इस बीच हमने भी यादों की पोटली खोली और कुछ दिलचस्प किस्से ढूंढे। इनमें से एक किस्से में दिखे 2 साल के सैफ अली खान। दरअसल, शशि कपूर, शर्मिला टैगोर के साथ पाप और पुण्य की शूटिंग कर रहे थे।

शूटिंग के दौरान विलेन के साथ शशि कपूर का फाइट सीन था। लेकिन दो साल के सैफ अली खान को लगा कि विलेन उनके प्यारे से शशि अंकल को मार रहा है और वो उन्हें बचाने दौड़ पड़े।

2-year-old-saif-ali-khan-ran-to-save-uncle-shashi-kapoor-s-life-interesting-trivia-unknown-storiess

शशि कपूर शशि ने एक्टिंग में अपना करियर 1944 में अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर के नाटक 'शकुंतला' से शुरू किया। उन्होंने फिल्मों में भी अपने एक्टिंग की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी। शशि कपूर को ज़्यादातर याद रखा जाता है तो अमिताभ बच्चन के भाई की भूमिकाओं के लिए।

लोग भूल जाते हैं तो वो ये कि शाहरूख - सलमान से पहले, अगर वाकई 60 - 70 के दशक का रोमांटिक सितारा था तो वो थे शशि कपूर।पढ़िए उनके जीवन से जुड़े, कुछ बेहद दिलचस्प किस्से -

पूनम ढिल्लन को मारा था थप्पड़

पूनम ढिल्लन को मारा था थप्पड़

एक बार शशि कपूर ने शूटिंग के दौरान पूनम ढिल्लन को थप्पड़ मार दिया था। शशि कपूर पूनम के साथ त्रिशूल में काम कर रहे थे। फिल्म के डायरेक्टर थे यश चोपड़ा। एक सीन में शशि कपूर को पूनम ढिल्लन को थप्पड़ मारना था। एक्शन बोलते ही उन्होंने ज़ोरदार थप्पड़ मारा क्योंकि वो चाहते थे कि पूनम का रिएक्शन एकदम सच्चा और सटीक आए। बाद में उन्होंने इस बात के लिए पूनम से माफी भी मांगी।

शेर से बचाया

शेर से बचाया

टाईम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस राखी ने बताया कि एक बार वो शशि कपूर के साथ जानवर और इंसान नाम की फिल्म कर रही थीं जिसमें राखी को एक टाईगर से बचकर भागना था और गड्ढे में गिरना था। लेकिन जैसे ही वो गड्ढे में गिरी, टाईगर भी उनकी ओर झपटा। लेकिन समय रहते, शशि कपूर ने उन्हें गड्ढे से खींच लिया।

अमिताभ बच्चन की बचाई जान

अमिताभ बच्चन की बचाई जान

कुली की शूटिंग के दौरान, अमिताभ बच्चन तो अस्थमा की बीमारी की वजह से काफी दिक्कत होती थी। एक बार उन्हें सांस लेने में इतनी तकलीफ होने लगी कि उन्होंने सोचा कि अचानक से छलांग मार देता हूं, शायद सदमे से सांस आ जाए। शशि कपूर ने तुरंत ही उन्हें रोक दिया।

मेरे पास मां है

मेरे पास मां है

शशि कपूर का ये डायलॉग इतना फेमस हो गया था कि एआर रहमान ने अपना ऑस्कर लेते समय, इसे अपनी स्पीच में बोला।

मरते मरते बचे

मरते मरते बचे

शशि कपूर सुहाग की शूटिंग कर रहे थे। मनमोहन देसाई ने एक हेलीकॉप्टर का क्लाईमैक्स सीन था। शशि कपूर ने जैसे ही रॉड पकड़ी तो उनके हाथ में थोड़ी देर बाद पसीना आने लगा और लटकना मुश्किल हो गया लेकिन वो शॉट बीच में कट नहीं कर सकते। दूर से सबको लगा कि वो सीन में घुसे हैं जबकि उनका ध्यान केवल अपनी जान बचाने पर था।

 दो बार हो चुका था एक्सीडेंट

दो बार हो चुका था एक्सीडेंट

मनमोहन देसाई के सेट पर शशि कपूर के साथ कई हादसे हो चुके थे। अंत में शशि ने उनके स्टंट करना बंद कर दिया। एक बार देसाई ने उन्हें एक शीशा तोड़ने को कहा जिसे उन्होंने मना कर दिया। बाद में जिस स्टंटमैन ने वो सीन किया उसे, बारह टांके लगे थे।

राजकपूर बुलाते थे टैक्सी

राजकपूर बुलाते थे टैक्सी

एक वक्त पर शशि कपूर इतना काम कर रहे थे कि उनके भाई राजकपूर उन्हें टैक्सी बुलाने लगे थे।

पिता के खिलाफ की थी शादी

पिता के खिलाफ की थी शादी

शशि कपूर ने पिता के खिलाफ जाकर शादी की थी। उनकी पत्नी जेनिफर विदेशी थी और शशि उनके साथ थियेटर करते हुए मिले थे।

किस्सा छड़ी का

किस्सा छड़ी का

अमिताभ बच्चन बताते हैं कि शशि कपूर पता नहीं कहां से एक छड़ी पा गए थे और उसका इस्तेमाल शूटिंग में अनुशासन के लिए होता था। फिर वो सब रूस किसी फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे और भगवान की दया से वहां वो छड़ी खो गई।

सत्यम शिवम सुंदरम

सत्यम शिवम सुंदरम

राज कपूर सत्यम शिवम सुंदरम में राजेश खन्ना को कास्ट करना चाहते थे लेकिन ऋषि कपूर राजेश खन्ना से चिढ़ते थे क्योंकि राजेश खन्ना ने उनकी पहली को स्टार डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली थी। ऋषि कपूर खुद कहते हैं कि इस चिढ़ की कोई वजह नहीं थी। लेकिन बस चिढ़ थी। इसी के चलते ऋषि कपूर ने राज कपूर को पूरी तरह मनाया कि फिल्म में राजेश खन्ना नहीं बल्कि चाचा शशि कपूर परफेक्ट लगेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X