300 करोड़ी फिल्म का धमाकेदार Climax, एक नहीं 2 बार हुआ शूट, चौंक जाएंगे आप!
सलमान खान की आने वाली धमाकेदार फिल्म रेस 3 इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। काफी दिनों से इस फिल्म के क्लाइमैक्स सीन को लेकर चर्चा हो रही थी। वहीं अब सामने आया है कि रेस 3 के लिए एक से ज्यादा क्लाइमैक्स सीन शूट किए गए हैं। वहीं इस फिल्म के साथ कौन सा क्लाइमैक्स जोड़ा गया है, यह मुख्य टीम को छोड़कर किसी को नहीं पता। सूत्रों की मानें तो फिल्म का क्लाईमैक्स काफी तगड़ा है और दर्शकों को काफी पसंद आने वाला है।
[Aditya Chopra B'day: पहली फिल्म से ही ब्लॉकबस्टर, असली रोमांस किंग, हर फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड]
माना जा रहा है कि इसके पीछे वजह कि अगर फिल्म का एक क्लाइमैक्स लीक होने की नौबत आती है को दूसरा ऑप्शन तैयार रहे। वहीं फिल्म के क्लाइमैक्स सीन के बारे में रेस 3 टीम के काफी कम लोगों को ही बताया गया है। बताया ये भी जा रहा है कि रेस 3 का क्लाइमैक्स काफी धमाकेदार साबित होने वाला है। सलमान खान, बॉबी देओल, अनिल कपूर, डेजी शाह, जैकलीन फर्नाडीज, साकिब सलीम स्टारर यह फिल्म 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज की जा रही है।

वहीं सिर्फ रेस 3 ही नहीं बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्म हैं जिनके एक नहीं बल्कि दो-दो क्लाइमैक्स सीन शूट हुए थे। अलग-अलग कारणों से इन फिल्मों के दोनों क्लाइमैक्स ही शानदार थे। आगे जानें ऐसी ही 10 बड़ी फिल्मों के बारे में जिनके क्लाइमैक्स सीन एक से ज्यादा बार शूट हुए और जानें क्यों शूट करने पड़े दो-दो क्लाइमैक्स-


Click it and Unblock the Notifications











