1994 में सलमान का हाल - एक ही महीने में बॉक्स ऑफिस पर दो तबाही - चांद का टुकड़ा महाफ्लॉप
1994 का अगस्त महीना सलमान खान के लिए काफी दिलचस्प था। इस महीने सलमान खान की दो फिल्में रिलीज़ हुईं । 5 अगस्त को रिलीज़ हुई थी हम आपके हैं कौन जिसने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी। फिर 2 हफ्तों बाद रिलीज़ हुई थी चांद का टुकड़ा। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी।
["फिल्म हिट हो फ्लॉप हो...मुझे क्या करना...कुछ नहीं सोचा" - सलमान खान]
लेकिन इन दोनों तबाहियों में काफी अंतर था। जहां, हम आपके हैं कौन बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर थी वहीं चांद का टुकड़ा बॉक्स ऑफिस पर भयंकर फ्लॉप थी। चांद का टुकड़ा में सलमान खान पहली और आखिरी बार श्रीदेवी के साथ दिखाई दिए थे।

सबसे दिलचस्प बात यही थी कि चांद का टुकड़ा और हम आपके हैं कौन की रिलीज़ में केवल 14 दिनों का अंतर था। चांद का टुकड़ा सावन कुमार की फिल्म थी जो करीब 140 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने केवल 25 लाख की ओपनिंग की थी। वहीं पहले वीकेंड में फिल्म ने 73 लाख की कमाई की थी।
चांद का टुकड़ा तकरीबन 2 करोड़ 70 लाख के बजट पर बनाई गई फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 3.6 करोड़ की कमाई की थी। आज के हिसाब से करीब 29 करोड़ की कमाई। आज के ज़माने इससे दोगुना तो सलमान केवल ओपनिंग देते हैं।
वैसे जानिए इस समय बॉलीवुड में बाकी के स्टार्स क्या कर रहे थे -


Click it and Unblock the Notifications
