#26YearsAgo: जब अजय देवगन ने एंट्री मारी तो सनी देओल से सलमान तक साइड हो लिए!
22 नवंबर 1991 को अजय देवगन ने बॉलीवुड में फूल और कांटे के साथ अपना डेब्यू किया। ये वो वक्त था जब बॉलीवुड में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, सनी देओल का राज चलता था। हालांकि अजय देवगन के सुपरहिट डेब्यू से उस साल बॉलीवुड में काफी कुछ बदला।
अजय देवगन ने एक्शन और रोमांस के तड़के के साथ डेब्यू किया और इससे जैकी श्रॉफ, सनी देओल और सुनील शेट्टी तीन लोगों के करियर पर काफी असर पड़ा था। तब तक सलमान खान और आमिर खान भी गेम में आ चुके थे। वहीं अक्षय कुमार बॉलीवुड में अपनी जगह ढूंढ रहे थे।

ये वो साल था जब शाहरूख खान कौन हैं ये कोई नहीं जानता था और वो बॉलीवुड में थे ही नहीं। वहीं गोविंदा उस वक्त अपना स्ट्रगल शुरू कर चुके थे।
ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, चिरंजीवी, रजनीकांत सब बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस के बादशाह थे। लेकिन अजय देवगन ने सारे समीकरण आते ही बदल डाले थे।
जानिए 1991 में अजय देवगन के डेब्यू के वक्त, क्या कर रहे थे बॉलीवुड सितारे और कैसा था फिल्मों का हाल -


Click it and Unblock the Notifications