शैतानी आत्मा के वश में आकर राजकुमारी बन गई थी 'ज़िंदा लाश', 1932 की हॉरर फ़िल्म है ज़बरदस्त

पिछले कुछ सालों के अंदर हॉलीवुड में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काफी जबरदस्त हॉरर फिल्में बनी है। जिसने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। कुछ फिल्में तो ऐसी है जिन्हें अकेले देखने की लोगों की हिम्मत नहीं होती। क्या आपको ऐसी ही हिंदी सिनेमा की पहली भूतिया फिल्म के बारे में पता है? इस फिल्म को देश की आजादी मिलने से पहले रिलीज किया गया था। हालांकि इस फिल्म से जुड़ी हुई कोई भी जानकारी सोशल मीडिया पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि ढूंढने पर कुछ तस्वीरें मुश्किल से प्राप्त हुई।
देश को आजादी मिलने से पहले हुई थी रिलीज
लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़ी हुई एक तस्वीर खूब वायरल होती हुई नजर आ रही है इस तस्वीर में 30 के दशक के जाने-माने कलाकार रत्तन बाई और केएल सहगल नजर आए। रेडित अकाउंट पर जिस तस्वीर को साझा किया गया है, उसकी जानकारी भी दी गई है। बताया गया है कि यह तस्वीर हिंदी सिनेमा की पहली हॉरर फिल्म जिंदा लाश की है जिसको साल 1932 में रिलीज किया गया था। यानी कि देश को आजादी मिलने से तकरीबन 16 साल पहले इस फिल्म को रिलीज किया गया था।
शैतानी आत्मा के वश में हुई थी राजकुमारी
उस जमाने के हिसाब से अगर देखा जाए तो फिल्म की कहानी बहुत ही ज्यादा डरावनी और दिलचस्प थी। फिल्म की कहानी एक राजकुमारी की होती है जिसको एक शैतान आत्मा अपने वश में कर लिया करती है। जैसी ही वह राजकुमारी शैतानी आत्मा के वश में हो जाती है वह जिंदा लाश की तरह बन जाती है। सभी जितने भी आसपास के लोग होते हैं वह राजकुमारी से डरने लग जाते हैं। हालांकि अगर इस जमाने में इस फिल्म को देखा जाए तो यह एक कॉमेडी फिल्म की तरह लगेगी। क्योंकि उस जमाने में कोई टेक्नोलॉजी नहीं हुआ करती थी और ना ही इस फिल्म में किसी खास तरीके का इफेक्ट इस्तेमाल किया गया।
कहीं पर भी उपलब्ध नहीं है ये फिल्म
इसीलिए अगर अब यह फिल्म लोग देखते हैं तो यह डरावनी तो काम ही लगेगी बल्कि हॉरर फिल्म ज्यादा लगेगी। केएल सहगल जिन्होंने जब दिल टूट ही गया जैसे गानों को अपनी आवाज दी है उन्होंने इस फिल्म में लीड किरदार निभाया। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रेमांकुर अथॉरथी ने किया। लेकिन हैरानजनक बात तो यह है कि अभी तक इस फिल्म की कोई भी तस्वीर या वीडियो गूगल पर नहीं है और तस्वीर भी बहुत मुश्किल से मिल पाती है।


Click it and Unblock the Notifications











